उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: महंत नरेंद्र गिरी का षोडशी कार्यक्रम, नए उत्तराधिकारी बलबीर गिरि

Prayagraj News: मठ बाग़म्बरी में षोडशी कार्यक्रम में नरेंद्र गिरी को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद बलबीर गिरि को मठ की कमान सौंपी गई। बलबीर गिरी के नाम का ऐलान सभी अखाड़ों के सभी साधुओं और पदाधिकारियों के बीच महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशा नंद सरस्वती ने किया। इस मौके पर सभी अखाड़ों के साधू संतों ने पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ बलबीर गिरि की चादर पोशी करके उनको मठ की कमान सौंपी।

नरेंद्र गिरि महाराज के षोडशी कार्यक्रम में देश के अधिकतर हर अखाड़ों के साधु संत, देश के कोने कोने से आये भक्तों के साथ साथ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई साधु संत मंच में उपस्थित रहे, मंच पर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद महाराज, ज्ञान देव जी, यतींद्रनंद महाराज, हरगोविंदपुरी समेत कई महंत मौजूद रहे।

तकरीबन डेढ़ घंटे के तक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसके बाद नए उत्तराधिकारी बलबीर गिरि के नाम की घोषणा आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद सरस्वती ने मंच से की। नाम की घोषणा के बाद महंत की चादर विधि का कार्यक्रम हुआ जिसमें 16 प्रमुख साधु संतों ने नए उत्तराधिकारी बलबीर गिरि को चादर पहनाई।

माथे पर चंदन लगाया और उसके बाद बलबीर गिरि अपने गुरु नरेंद्र गिरिजी महाराज के समाधि स्थल गए जहां उन्होंने उनको नम आंखों से याद किया। तकरीबन 1:00 बजे के बाद षोडशी भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें देश के कोने-कोने से आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं को भोजन खिलाया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + four =