Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाजवादी पार्टी कार्यालय प मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए यज्ञ व दुआ की

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संरक्षक समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय यज्ञ और मौलवी द्वारा दुआ करने का कार्यक्रम महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा रखा गया।इस कार्यक्रम में अलीम सिद्दीकी और शलभ गुप्ता एड संयुक्त रूप से महामृत्युंजय यज्ञ में तथा मौलवी साहब द्वारा दुआ के कार्यक्रम में मुख्य यजमान रहे।

यज्ञ पंडित बृज बिहारी अत्री नगर अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा पंडित चूड़ामणि, पंडित देव शरण शास्त्री, पंडित आशीष मुद्गल, पंडित आनंद बस राज वत के द्वारा किया गया तथा दुआ मौलवी साहेबान कारी अब्दुल गफ्फार साहब, हाफ़िज़ राशिद साहब, मौलवी जावेद द्वारा की गई।

अलीम सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष और महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड द्वारा संयुक्त रूप से कहा ईश्वर/अल्लाह नेता को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और उन्हें लंबी आयु प्रदान करें इसी दुआ के साथ हमने आज गंगा जमुना तहजीब को एक साथ लेकर महामृत्युंजय यज्ञ व दुआ करने का आयोजन किया ईश्वर/ अल्लाह से प्रार्थना है की नेता जी को शीघ्र स्वस्थ करने की कृपा करें और २०२२ में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आशीर्वाद अखिलेश यादव को प्रदान करे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शमशाद अहमद, अनु कुरेशी सभासद जनार्दन विश्वकर्मा पूर्व सभासद, शौकत अंसारी,मुकेश वशिष्ठ ,महेश मित्तल एडवोकेट, विकल्प जैन सभासद,दीपक गोयल पूर्व सभासद, आशु गुप्ता पूर्व सभासद, शशांक त्यागी अमित शील, महक सिंह बाल्मीकि, उमर खान, हाजी शकील अहमद, नदीम राणा, काजी सरफराज, फराज खान ,सावन कुमार एडवोकेट, विजय कुमार बांटा, धीरज शर्मा, नरेंद्र ठाकुर ,अलका शर्मा, सुधारानी ,अरविंद गोयल, रचित गोयल, दरोगा, प्रदीप बर्मन ,नईम प्रभारी ,हाजी लियाकत अली ,फराज खान, मोहसिन कुरेशी डॉक्टर नूर हासन, सुशील जयंत, प्रदीप बर्मन,डॉक्टर संजय, रितिक चौधरी, संजीव चौधरी, अनिरुद्ध बालियान, सुजात राणा, मेहमूद आलम, अभिषेक शर्मा, टीटू रमन पाल, पप्पू धीमान आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 5 =