वैश्विक

भारतीयों को जोड़ने वाले गर्मजोशी भरे संबंधों को भी मजबूत करेगी की Prime Minister Narendra Modi आधिकारिक यात्रा

जो बाइडन Prime Minister Narendra Modi की जून में होने वाली अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान उनकी मेजबानी करेंगे. व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया कि Prime Minister Narendra Modi के सम्मान में 22 जून को राजकीय रात्रि भोज भी आयोजित किया जाएगा. इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नवंबर 2009 में आधिकारिक यात्रा पर आमंत्रित किया था.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के. जीन पियरे ने एक बयान जारी करके यात्रा की घोषणा की. बयान में कहा गया, ‘आगामी यात्रा अमेरिका तथा भारत के बीच गहरी एवं नजदीकी साझेदारी को और बढ़ाएगी, साथ ही अमेरिकियों और भारतीयों को जोड़ने वाले गर्मजोशी भरे संबंधों को भी मजबूत करेगी.’

प्रेस सचिव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की यात्रा दोनों देशों के स्वतंत्र, मुक्त, समृद्ध तथा सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझा प्रतिबद्धता तथा रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा तथा अंतरिक्ष आदि में सामरिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के संकल्प को और प्रगाढ़ करेगी. उन्होंने कहा कि दोनों नेता शिक्षा के क्षेत्र तथा लोगों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे.

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने भी Prime Minister Narendra Modi की अमेरिका यात्रा की जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जायेंगे. मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के लिए 22 जून को राजकीय भोज का आयोजन किया जायेगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + five =