Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

31 अक्टूबर को विकास खण्ड चरथावल के ग्राम लुहारी में जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा

मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में दिनांक 31.10.2020 को पूर्वाहन 11ः00 बजे से विकास खण्ड चरथावल के ग्राम लुहारी में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत जन-जागरुकता के विभन्न कार्यकमों का आयोजन किया जायेगा।

जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन एवं हीमोग्लोबिन की जांच, नुक्कड नाटक के द्वारा विभिन्न मुद्दो के प्रति जन-जागरुकता, ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाना, ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण

ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम,ग्राम पंचायत में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना, ग्राम पंचायत में स्कूल से ड्रॉपआउट किशोरियों का चिन्हिकरण एवं उनकी शिक्षा हेतु प्रोत्साहन

विभिन्न प्रकार के महिलाध्बालिका मुद्दो एवं कानूनों के प्रति जागरुकताध्क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरणध्स्टीकर लगाने का कार्य, ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर 10 घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाना तथा ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित करना, हस्ताक्षर अभियान तथा ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा।

जिलाधिकारी महोदया के आदेशानुसार आयोजित होने वाले उपरोक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराकर आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के आयोजन में कोविड-19 कोरोना संबंधी गाइडलाईनध्दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा जाये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − four =