संपादकीय विशेष

जनता कर्फ्यू के बाद में लगने लगी फिर भीड

मुजफ्फरनगर। जनता कर्फ्यू के बाद आज शहर मे अच्छी-खासी भीड देखने को मिली। नगर के विभिन्न बाजारो एवं चौराहो पर वाहनो के कारण जाम की स्थिती बनी रही।

जिस कारण पुलिस व टै्रफिक पुलिस को अच्छी-खासी मशक्कत करनी पडी। वहीं शहर के विभिन्न बाजारो मे भी आज ठीक-ठाक भीड रही। उल्लेखनीय है कि रविवार को जनता कर्फ्यू के कारण सभी लोग अपने घर पर रहे। तथा कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से प्रशासन द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू पूरी तरहा सफल रहा।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस लगातार क्षेत्र मे गश्त करती रही। शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, नई मन्डी कोतवाल योगेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ लगातार क्षेत्र मे गश्त करते रहे।

पुलिस ने कई स्थानो पर मशक्कत कर जाम खुलवाया। पुलिस ने जाम खुलवाने के साथ किसी स्थान पर भीड ना लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने लगातार गश्त कर नागरिको से घर पर रहने तथा बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी। नगर के लोहिया बाजार, सर्राफा बाजार,भगत सिह रोड आदि विभिन्न बाजारो मे ठीक ठाक भीड देखने को मिली। एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने विभिन्न बाजारो का भ्रमण कर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − twelve =