Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पल्स पोलियो रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुजफ्फरनगर। पल्स पोलियां अभियान 19 जनवरी, 2020 के सफल क्रियान्वयन हेतु सामाजिक जन-जागृति तथा जन-जागरूकता उत्पन्न करने के उदद्वेश्य से प्रातः 10ः30 बजें पल्स पोलियों रिक्शा रैली का आयोजन किया गया । रैली का शुभारम्भ, श्रीमती सेल्वा कुमारी जे0 जिलाधिकारी महोदया, अभिषेक यादव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आलोक यादव मुख्य विकास अधिकारी, एवं डा0 प्रवीण कुमार चौपडा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संयूक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर पल्स पोलियों रिक्शा रैली का उद्धाटन किया गया रिक्शा रैली टाऊन हॉल से चलकर झॉसी रानी चौक शिव चौक अहिल्या बाई चौक, लददावाला, सरवट रोड़, आदि क्षेत्रों से होती हुई पूरे क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रचार-प्रसार करते हुये अस्पताल परिसर में समाप्त होगी।

माईक के माध्यम से “जागेगे जगाऐगे, पोलियो भगाएगे,“ आदि नारो का भी उद्घोश किया गया। रैली के शुभारम्भ पर जनसामान्य से अपील करते हुए श्रीमती सेल्वा कुमारी जे0 जिलाधिकारी महोदया, ने जन समुदाय से अपील की , कि इस राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान में प्रत्येक नागरिक एवं सामाजिक लोगो की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि देश में बच्चो के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोलियां को समाप्त करना बहुत बडी आवश्यकता है।

समाज के सहयोग से ही पोलियां अभियान में सफलता मिली है। आलोक यादव मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि बच्चो के पल्स पोलियों बचाव हेतु जनता का सहयोग आवश्यक है। डा0 प्रवीण कुमार चौपडा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए बताया कि सभी लोगो से मेरा अनुरोध है कि वे अपने 0 से 05 साल तक के बच्चो को रविवार 19.01.2020 में अपने नजदीकी पल्स पोलियों बुथ तथा टीमो द्वारा धर-धर भ्रमण के दौरान दो बुंद पल्स पोलियां की अवश्य पिलवायें ताकि आपके बच्चो का पोलियों की बीमारी से बचाव हो।

रैली में डा0 शरण सिहं अपर मुख्य चिकित्सा अध्किरी, डा0एस0के0 अग्रवाल अपर मुख्य चिकित्सा अध्किरी, डा0 घनश्याम दास, अपर मुख्य चिकित्सा अध्किरी, श्रीमती पुष्पा रानी जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, डा0 गीताअंजली वर्मा श्री उदयवीर, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, श्री रमन सिहं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, श्री प्रदीप कुमार जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी, डी0एम0सी0 यूनीसेफ डी0एम0सी0, वी0सी0सी0एम0, यू0एन0डी0पी0, नगरीय क्षेत्र की बी.एम.सी. एंव समस्त सी.एम.सी., रतन सिह, नरेन्द्र व नगरीय मलेरिया इकाई के कर्मचारियो आदि ने भाग लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20993 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 3 =