वैश्विक

Pune: भाजपा कार्यकर्ता मयूर मुंडे ने 1.6 लाख रुपए की लागत से बनवाया पीएम मोदी का मंदिर

 पुणे में एक बीजेपी कार्यकर्ता ने लाखों रुपए खर्च का प्रधानमंत्री मोदी का मंदिर बनवाया और उसमें पीएम मोदी की मूर्ति भी रखी गई। लेकिन कई तरह की आपत्तियों के सामने के बाद पुणे में बनाए गए पीएम मोदी के मंदिर से उनकी मूर्ति भी हटा दी गई और मंदिर को भी तिरपाल से ढक दिया गया।

Jansatta News Report के अनुसार बीते दिनों महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता मयूर मुंडे ने करीब 1.6 लाख रुपए की लागत से पीएम मोदी का मंदिर बनवाया था। इसमें जयपुर के प्रसिद्ध लाल मार्बल भी लगाए गए थे। साथ ही मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित एक कविता भी लिखी गई थी। 

मयूर ने पिछले दिनों मंदिर बनाने को लेकर कहा था कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने विकास के बहुत से कार्य किये हैं और जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 ख़त्म करने, राम मंदिर बनवाने और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर काम किया है। इसलिए उन्हें लगा कि जिस व्यक्ति ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया उनके लिए एक मंदिर होना चाहिए। इसलिए अपने परिसर में यह मंदिर बनाने का निर्णय लिया।

Pune में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा मंदिर बनाए जाने की खबर सामने के बाद कई तरह की आपत्तियां सामने आने लगी। जिसके बाद मंदिर से प्रधानमंत्री मोदी की मूर्ति हटाने का निर्णय लिया गया।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पीएमओ के द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया। पहले मंदिर से मूर्ति हटाई गई और उसे एक भाजपा कार्यकर्ता के घर में रख दिया गया। बाद में मंदिर को भी तिरपाल से ढक दिया गया।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fourteen =