पुरकाजी: नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया
पुरकाजी। नगर पंचायत के सभागार में सैकड़ों जिम्मेदार लोगों ने आज नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार रणधीर सिंह ने और मुख्य अतिथि डॉक्टर तारिक़ सलीम रहे कार्यक्रम में प्रोजेक्टर पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जीवन बनी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई
आखिरी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज का राष्ट्रगान गाया गया जिसमें सैकड़ो लोगो ने खड़े होकर जय हिंद के नारे लगाये कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारत सरकार के संग्रहालयों के मुख्य सलाहकार साकिब सलीम ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन की अहम बातो को बताया
उनके जीवन पर फोटो गैलरी लगाई जिसमे दुर्लभ फोटो लगाए गए कार्यक्रम के आयोजक जहीर फ़ारूक़ी ने कहा कि मैं १९४७ से ज्यादा १८५७ की क्रांति को मानता हूं
देश को आज १८५७ की क्रांति वाली हिन्दू मुस्लिम एकता की सोच की जरूरत है। डॉक्टर तारिक सलीम ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस हिंदुस्तान को ग़ुलाम कहने के खिलाफ थे
वो कहते थे कि अंग्रेज जबर्दस्ती हमारे देश मे घुस आए हैं यही वो सोच थी जिसने अंग्रेजो को भगाने में अहम रोल निभाया कार्यक्रम में लगाये गए
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की फोटो गैलरी को लोगो ने सेल्फी पॉइंट बना दिया सेकड़ो लोगो ने वहां अपने फोटो लिए कार्यक्रम किया गया जिसमें सैकड़ो हिन्दू मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।

