News
खबरें अब तक...

समाचार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई4 News 11 |
जानसठ। सोसायटी चेयरमैन एवं मंडल महामंत्री राजन वालिया के कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर आज के दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिंद जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले ,जन-जन के हृदय पर राज करने वाले, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, मां भारती के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में सम्मिलित है जिससे आज के युग का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है ऐसे महान देशभक्त की पुण्यतिथि पर हम सब भारतवासी आज के दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें हृदय की गहराइयों से श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर चेयरमैन एवं मंडल महामंत्री राजन वालिया, आईटी विभाग मंडल संयोजक सोमपाल कश्यप, सनी करण वाल ,जी राहुल कश्यप, जितेंद्र प्रजापति, सुशील वालिया, मीडिया प्रभारी अनूज सैनी, सुमित सैनी ,निर्माण वालिया, सुशील वालिया और दूसरे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पालिकाध्यक्ष ने झांसी की रानी के सौन्दर्यकरण का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष ने झांसी की रानी के सौन्दर्यकरण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निदेश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने आजादी के प्रणेता नेताजी सुभाष चन्द बोस की जयन्ति पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात झांसी की रानी चौक पहुंच कर झासी की रानी पार्क के सौन्दर्यकरण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

अभियुक्त जेल गया

खतौली। थाना खतौली से टॉप-१०अभियुक्त हसीन पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला जैन नगर कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यवाही के डर से अपने जामीनान से अ०स०- २४५/२० धारा- ३/२५/२७ आयुद्ध अधि० में अपनी जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही कराकर जेल गया। अभियुक्त थाना खतौली का टॉप-१० व हिस्ट्रीशीटर (घ्स्-२०्र) अपराधी है।

 

सपाईयों ने नेताजी सुभाषचन्द बोस को पुष्पांजलि अर्पित की6 News 10 |
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर नेताजी सुभाषचन्द बोस जयंती पर उनको नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उनको नमन करते हुए कहा कि विश्व मे नेताजी के नाम से लोकप्रिय हुए आजाद हिंद फौज खड़ी करके देश की आजादी का बिगुल बजाने वाले सुभाषचन्द बोस जी के दृढ़ संकल्प के आगे अंग्रेजी सरकार कांप उठी थी सुभाषचन्द बोस जी ने देश की आजादी के साथ सबसे मजबूत भारत देश को बनाने का सपना देखा था उन्होंने ही देश की आजादी की लड़ाई में देश की जनता को यह नारा देकर ष्तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगाश् के जरिये पूरे दुनिया को भारत कीआजादी की नई क्रांति की लहर से हिला दिया था सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने नेताजी सुभाषचन्द बोस के देश की आजादी के लिए उनके ऐतिहासिक संग्राम पर बोलते हुए उनको नमन किया।
प्रोग्राम में मुख्य रूप से सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार एडबोकेट सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी जिलाध्यक्ष सपा पिछड़ा वर्ग सतीश गुर्जर सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी श्रीमती जेबा बबली ब्लॉक अध्य्क्ष बघरा वीरेंद्र तेजियांन सावन कुमार एडवोकेट मीर हसन चेयरमैन धर्मेन्द्र कुमार पवन बंसल तारिक त्यागी एडबोकेट डॉ काजी खुर्रम सलमान त्यागी संजीव लाम्बा आदि मौजूद रहे।

 

भाजपाईयों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया7 News 10 |
मुजफ्फरनगर। आजाद हिंद फौज के संस्थापक डॉक्टर सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला जिला महामंत्री रोहिल बाल्मीकि जिला सह मीडिया प्रभारी अचीनत मित्तल नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर रोहित तायल अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर पालिका परिषद के प्रांगण में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर उन्हें शत शत नमन किया गया इस अवसर पर सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्षविजय शुक्ला, राजेश पाराशर, वैभव गोयल, राहुल गोयल आदि मौजूद रहे।

 

दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिये जायेगें
मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जनपद में संचालित समेकित शिक्षा में दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिये जायेगें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार २४ जनवरी को ब्लाक संसाधन केन्द्र जानसठ पर तथा २५ जनवरी को विकास क्षेत्र बघरा के ब्लॉक संसाधन केन्द्र तितावी पर ०६ से १४ आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराने हेतु एलिम्को कानपुर द्वारा मापन कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच करने के उपरान्त २७ फरवरी तथा ०१ मार्च को उपकरणों का वितरण किया जायेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कैम्प में दिव्यांग बच्चों को अपनी दिव्यांगता दिखते हुए ०४ फोटो, दिव्यांगता से सम्बन्धित प्रमाण पत्र, अपना एवं अभिभावक का आधार कार्ड या फोटोयुक्त पहचान पत्र, ग्राम प्रधान या तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र अथवा बी०पी०एल० राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड साथ लाना है। उनके द्वारा अभिभावको एवं अध्यापको इन कैम्पों में अधिक से अधिक बच्चो का पंजीकरण कराकर लाभ दिलायें जिससे कि बच्चें आत्मनिर्भर हो कर विद्यालय में स्वयं से आना-जाना कर सके।

 

पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया8 News 11 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने झांसी रानी चौक के समीप से अतिक्रमण हटवाया तथा वाहन चैकिंग की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाईन पुलिस ने झांसी रानी चौक के समीप वाहन चैकिंग की। इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी की मौजूदगी मे पुलिस ने वाहन चैकिंग की। पुलिस ने इस दौरान सडक पर आगे तक खडे ठेले वालो को वहां से हटवाया। तथा दुकानो के बाहर तक रखे सामान को भी ठीक से लगवाया। पुलिस द्वारा की गई वाहन चैकिंग से वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। बताया जाता है कि पुलिस ने इस दौरान वाहन चैकिंग के साथ कई वाहनो के ई-चालान काटे।

 

शिविर: मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज मे राष्ट्रीय सेवा योजनाके अर्न्तगत एक दिवसीय चतुर्थ शिविर का आयेजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा.एस.सी.वार्ष्णेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डा.बबीता गुप्ता ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलवित कर किया। कार्यक्रम मे स्वयं सेवकों एवं सेविकाओ ने कोविड-19 के बचाव हेतु गरीब बच्चो को मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। इस अवसर पर स्वयं सेवको एवं सेविकाओं ने कोविड-19 के जागरूक करने हेतु एक रैली भी निकाली। स्वयं सेवक सहजादा कस्सार ने कोविड-19 पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अतिरिक्त कोविड-19 के बचाव हेतु मास्क की उपयोगिता को समझाया। इस अवसर पर प्राचार्य डा.एस.सी.वार्ष्णेय ने स्वयं सेवकों एवं सेविकाओं को बताया कि कोरोेना से बचने के लिए हमे मास्क का उपयोग अवश्य करना चाहिए। और किसी से भी हाथ नही मिलाना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डा.बबीता गुप्ता ने स्वयं सेवको एवं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के विषय मे समझाया एवं कोरोना के विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर डा.गौरव यादव,धीरज गिरधर,डा.पल्लवी गर्ग,अभिषेक गोयल,विकास कुमार,मिनाक्षी भारद्वाज,प्रीति त्यागी,पवी सैनी,निशी दूबे,अजय,खुशी आदि स्वयं सेवको का योगदान रहा।

 

हर्षाल्लास के साथ नेता की जयंती मनाई9 Photos News |
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की १२५ वीं जयंती बड़े ही धूमधाम हर्षाल्लास उत्साह के साथ मनाई गई जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस को माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवक सोमनाथ भाटिया ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन दायक प्रेरणादायक अनेकों प्रसंग भी सुनाई तथा उनके बलिदान को याद किया जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवक सोमनाथ भाटिया राकेश अरोरा( अरोरा अंडर गारमेंट कॉस्मेटिक वाले) समाजसेवी राकेश ढींगरा. देवराज अरोरा राणा जी सीमेंट वाले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

दौड़ प्रतियोगिता का आयोजनDus |
मुजफ्फरनगर। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी पर खतौली विधान सभा के गाँव कैलाशपुर मे दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस दौड़ प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद अमरोहा, बरेली सहारनपुर व अन्य जनपदों से आए प्रतिभागियों ने दौड़ में भाग लिया
दौड़ प्रतियोगिता का उदघाटन रमानागर राष्ट्रीय सचिव रालोद साथ में अशोक बालियान एडवोकेट प्रदेश सचिव रालोद,महिला प्रकोष्ठ रालोद मुजफ्फरनगर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पंकज चौधरी आदि उपस्थित रहे इस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन दीपक चौधरी व उसके साथियों द्वारा किया गया।

 

नगरपालिका में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की १२५ वी जयंती मनाई11 News 7 |
मुजफ्फरनगर। देश के महानायक, अद्भुत व्यक्तित्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की १२५ वी जयंती नगर पालिका परिषद में बहुत धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर माननीय पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं उपस्थित सभासदगण, अधिकारियों तथा कर्मचारियों तथा समाजसेवियों के द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की देश को आजाद कराने मै नेताजी की अहम भूमिका है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता तथा युगो युगो तक नेताजी को प्रत्येक भारतीय याद रखेगा द्य श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा यह भी कहा कि १०० बरस की जिंदगी से अच्छे हैं, प्यार के दो चार दिन यह पंक्तियां नेताजी के जीवन चित्रण पर सार्थक होती है, जिनके द्वारा ४८ वर्ष के अपने अल्प जीवन काल में जो कार्य देशहित के किए गए हैं, वह हमेशा चिर स्मरणीय रहेंगे। सभा को इरफान अहमद, नौशाद कुरेशी, नदीम खान प्रवीण पीटर, विकास गुप्ता, भीष्म सिंह राजीव शर्मा मोहम्मद शफीक मोहम्मद दिलशाद नरेश खटीक राजू त्यागी माश सभासदगण के अलावा इंजीनियर अशोक अग्रवाल जी कार्यालय अधीक्षक पूर्ण चंद पाल, लिपिक राजेंद्र योगी,राजीव वर्मा आदि के द्वारा संबोधित किया। सभा का संचालन तनवीर आलम एवं गोपाल त्यागी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया सभा का समापन राष्ट्रगान से किया गया इस अवसर पर टीएस आर डी पौडवाल मैनपाल सिंह विजय जैन अशोक ढींगरा संजय गुप्ता एसके बिट्टू एवं पालिका से संबंधित अधिकाकर्मचारी चामौजूद रहे।

 

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया12 News 5 |
पुरकाजी। नगर पंचायत के सभागार में सैकड़ों जिम्मेदार लोगों ने आज नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार रणधीर सिंह ने और मुख्य अतिथि डॉक्टर तारिक़ सलीम रहे कार्यक्रम में प्रोजेक्टर पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जीवन बनी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई और आखिरी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज का राष्ट्रगान गाया गया जिसमें सैकड़ो लोगो ने खड़े होकर जय हिंद के नारे लगाये कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारत सरकार के संग्रहालयों के मुख्य सलाहकार साकिब सलीम ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन की अहम बातो को बताया और उनके जीवन पर फोटो गैलरी लगाई जिसमे दुर्लभ फोटो लगाए गए कार्यक्रम के आयोजक जहीर फ़ारूक़ी ने कहा कि मैं १९४७ से ज्यादा १८५७ की क्रांति को मानता हूं देश को आज १८५७ की क्रांति वाली हिन्दू मुस्लिम एकता की सोच की जरूरत है। डॉक्टर तारिक सलीम ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस हिंदुस्तान को ग़ुलाम कहने के खिलाफ थे वो कहते थे कि अंग्रेज जबर्दस्ती हमारे देश मे घुस आए हैं यही वो सोच थी जिसने अंग्रेजो को भगाने में अहम रोल निभाया कार्यक्रम में लगाये गए नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की फोटो गैलरी को लोगो ने सेल्फी पॉइंट बना दिया सेकड़ो लोगो ने वहां अपने फोटो लिए कार्यक्रम किया गया जिसमें सैकड़ो हिन्दू मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।

लूट की सूचना से मचा हडकम्प
तितावी। लूट की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामला आपसी लेनदेन का होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। सूत्रो के अनुसार आज दोपहर के वक्त थाना क्षेत्र मे लूट की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजेन्द्र वशिष्ठ मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। जहां पहुंचने पर यह आपसी विवाद पाया गया। जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
मोरना। कृषि कानूनो के विरोध मे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने ब्लॉक मोरना क्षेत्र मे टै्रक्टर-ट्राली रैली निकाली। इस दौरान दर्जनो कार्यकर्ता व क्षेत्रित ग्रामीण मौजूद रहे। भाकियू की टै्रक्टर रैली पर पुलिस अर्लट रही।

 

आलू मंडी मे मृत कौवे मिले
मुजफ्फरनगर। देशभर मे बर्ड फ्लू की चर्चाओ के बीच नगर के व्यस्ततम बाजार आलू मंडी मे मृत कौवे को देखकर आसपास के दर्जनो दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान दुकानदारो के बीच तरह तरह की चर्चाए होती रही। नागरिको ने प्रशासन से इस और गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है।

पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त नौशाद पुत्र शमशाद नि0 जलालपुर थाना सिविल लाईन्स जनपद रूडकी हरिद्वार को थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा वारंटी अभियु्क्त गुलजार पुत्र अब्दुल वहीद नि0 म0नं0 490/02 मौ0 लददावाला थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिविल लाईन्स पर नियुक्त उ0नि0 के0पी0 सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त नीरज पुत्र रघु सिंह नि0 255 महमूदनगर जनकपुरी थाना सिविल लाईन्स मु0नगर को मौह0 जनकपुरी से गिरफ्तार किया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 हरिराज सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त नितिन पुत्र तिरथराम नि0 ग्राम दधेडूकलां थाना चरथावल मु0नगर को दधेडू बस अडडे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इन्तजार अहमद द्वारा वॉछित अभियुक्त शादाब पुत्र अरशद नि0 किथौडा थाना मीरापुर मु0नगर को भुम्मा अडडा कस्बा मीरापुर से गिरफ्तार किया गया।इस दौरान थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त फिरोज उर्फ बोलर पुत्र मुस्तकीम नि0 ग्राम पलडी थाना शाहपुर मु0नगर को दौराने पुलिस कार्यवाही कसेरवा नहर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 मनोज शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त मोनू उर्फ दिनेश पुत्र हरि शर्मा नि0 मौ0 कानूनगोयान कस्बा बघरा थाना तितावी मु0नगर को पुराना बस अडडा बघरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 नीरज कुमार द्वारा अभियुक्तगण विनीत पुत्र ओमप्रकाश, रितिक पुत्र कुलदीप सिंह, सागर पुत्र राजकुमार, शिवम पुत्र अरूण नि0गण किला मौहल्ला थाना को0नगर मु0नगर को किला मौहल्ला आबकारी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 ताश की गडडी व 2490 रूपये नगद को बरामद किया गया।

 

नशे की गोलियों सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध नशीली गोलियों के साथ पकडा। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त जुनैद पुत्र जाहिद नि0 भुम्मा रोड नई बस्ती कस्बा व थाना मीरापुर मु0नगर को रजवाहे की पटरी उपाध्याय कैण्टीन के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 420 नशीली गोलियों को बरामद किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र शर्मा द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र पप्पू सुनार नि0 मौ0 खत्ता रोड इन्द्रानगर थाना ब्रहमपुरी मेरठ को बुढाना तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 640 नशीली गोलियों को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 मनोज शर्मा द्वारा अभियुक्त अमित पुत्र राजकिशोर पटेल नि0 पटेल नगर राजधाम थाना गौगारी जनपद खगडिया बिहार हाल नि0 भागवतपुरी भूमिया का पुल थाना लिसाडी गेट मेरठ को बघरा ब्लॉक के गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 200 नशीली गोलियों को बरामद किया गया।

 

खंड शिक्षा अधिकारी कई स्कूलों का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। खंड शिक्षा अधिकारी सदर योगेश शर्मा ने आज न्याय पंचायत लछेडा के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। बाद में न्याय पंचायत के गांव मंन्धेडा में शिक्षक संकुल गोष्ठी में भाग लेते हुए योगेश शर्मा कहा कि शिक्षक प्रेरणा योजना पर विशेष ध्यान दें और स्कूलों में अब गणित किट भी सभी को दी जा रही है। किट से गणित पढ़ाने में बच्चो को विशेष लाभ रहेगा साथ ही विद्यालयों के जो पुस्तकालय हैं उनकी किताबें शिक्षक घर घर जाकर बच्चों को जारी कर दें इनका लाभ भी बच्चे स्कूल बंद की स्थिति में घर पर ही उठाएंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा आज सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय सीमली पहुंचे और वहां के कामकाज की तारीफ की यहां अध्यापकों ने हर कक्षा में एलईडी टीवी लगाकर इंटरनेट से जोड़ दिया है। वही बच्चो के लिए मल्टीपल हैडवाष को देखा अन्य कार्यों के यहां तारीफ की इसके बाद उन्होंने लछेडा के स्कूल को देखा वहा सभी कुछ ठीक-ठाक पाया बाद में सभी शिक्षकों की संकुल शिक्षक गोष्टी मंधेडा गांव में आयोजित की गई जिसमें प्रेरणा मिषन लक्ष्य सूची के बारे में विस्तार से बताया ।
शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने कहा कि इस समय विद्यालय के पुस्तकालय में जो किताबें हैं उनका भी सदुपयोग किया जाए और शिक्षक घर-घर जाकर पुस्तकालय की किताबें बच्चों को देदे और मोहल्ला पाठशाला, ऑनलाइन क्लास ,ऑफलाइन क्लास को सुचारू रूप से चलाते रहें सभी योजनाओ पर फोकस रखे। इस दौरान एआरपी संगीता त्यागी ,दिवाकर शर्मा ,दीपा सिंगल, संजय गर्ग डॉ संजीव कुमार सीमली, गजेंद्र, किरणपाल, रूप कला, अंजू, हरेंद्र मलिक, अखिलेश कुमार संजय ष्षर्मा, स्नेहा, रिमजिम आदि ने गोष्ठी में भाग लेकर अपने विधालयो की प्रगति बताकर अपने लेसन प्लान प्रस्तुत किए और प्रेरणा मिशन की प्रगति बताई कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार ने किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =