Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की बैठक आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ट मनोनीत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डाक्टर सतेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक फेडरेशन आफ जाट मुस्लिम एसोसिएसन के कार्यालय पर हुई।बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन अध्यक्ष आशु चौधरी ने की।बैठक मे मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ,युवा जिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी रहे।संचालन फेडरेशन कार्यकारिणी सदस्य साजिद फौजी ने किया। आज की बैठक मे डाक्टर अरविन्द सिंघल पार्टी मे प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ट मनोनीत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए डाक्टर सतेन्द्र बालियान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ८ करोड आबादी को उनका हक दिलाने के लिए पश्चिमांचल निर्माण पार्टी का गठन किया गया है।

७२त्नप्रतिशत राजस्व देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को मात्र १८त्नधनराशि विकास कार्यों के लिए मिलती है।हाईकोर्ट इलाहाबाद की दूरी सहारनपुर से लगभग ७५० किमी होने की वजह से विश्व का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मिलता है।युवा जिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी ने कहा कि किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य नही मिल रहा ।खाद , पेस्टीसाईडस, बिजली के दाम निरन्तर बढते जा रहे है।गन्ने का रेट लागत के सापेक्ष कम मिल रहे है।मंहगाई निरन्तर बढ रही है।गन्ने का भुगतान समय से नही मिलने के कारण किसान कर्ज के बोझ मे दब रहा है ।बहुत से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र मे भी पिछडा हुआ है।कोई एम्स नही है मात्र तीन सरकारी विश्वविधालय पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं।छोटे राज्य मे विकास तेजी से होता है।सरकार को राज्य पुनर्गठन आयोग गठित कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनाना चाहिए ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

हम फेडरेशन आफ मुस्लिम जाट एसोसिएशन के लोगो को अलग राज्य की मांग मे सहयोग के लिए यहां आये हैं।फेडरेशन अध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा अलग राज्य की मुहिम मे फेडरेशन का प्रत्येक सदस्य पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के साथ है। बैठक मे सर्वसम्मति तय हुआ कि अलग राज्य की मांग हेतु पश्चिमांचल निर्माण उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ जी,ग्रहमन्त्री भारत सरकार अमित शाह जी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २१ जनपदो के ११४ विधायको २० सांसदो २१ जनपदो के जिलाधिकारियो को स्पीड पोस्ट के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी प्रधान मन्त्री को सम्बोधित पत्र प्रेषित करेगी। पूर्व मुख्यमन्त्री बहन कुमारी मायावती जी ने उत्तर प्रदेश को चार राज्यो मे विभक्त करने का जो प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था उसका संज्ञान लेते हुए राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन कर चार राज्य बनाएं। छोटे राज्यो के गठन के उन क्षेत्रो का विकास होगा ।सुरक्षा, स्वास्थ्य ,शिक्षा के स्तर मे सुधार होगा व बेरोजगार युवको के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।

बैठक को पार्टी राष्ट्रीय सचिव अमित राठी,कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार कोषाध्यक्ष जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अनुज बालियान, जिला महासचिव मौहम्मद उमर एडवोकेट, डाक्टर अरविन्द कुमार सिंघल आदि ने सम्बोधित किया।फेडरेशन कार्यालय पधारने पर फेडरेशन की ओर से पार्टी अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ,डाक्टर राजेश कुमार,अमित राठी व शौकीन चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।फेडरेशन कार्यकारिणी सदस्य साजिद फौजी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते खालापार,किदवईनगर,जामियानगर मुस्लिम आबादी के लोग नरकीय जिन्दगी गुजार रहे है। डम्पिंग यार्ड होने की वजह से गन्दगी का ऐसा आलम है की बदबू के कारण जीना दूभर है ज्यादातर लोग बीमारी से ग्रस्त हैं

पानी पीने लायक नही है।उनकी मांग पर पार्टी पदाधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर वहां के निवासियो से उनकी आप बीती सुनी लोगो ने बताया की हम तो केवल वोट देने के लिए बने हैं कोई ऐसा नेता नही है जो हमारी समस्याओं का समाधान कराए पहली बार आज पश्चिमांचल निर्माण पार्टी ने हमारे बीच आकर हमारा हाल जाना है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा कि हम आपसे वायदा करते हैं कि हम ज्ञापन के माध्यम से आपकी दयनीय स्थिति से सरकार को अवगत कराएंगे भविष्य मे यदि हमारी पार्टी का प्रतिनिधि बना तो आपकी समस्या का स्थाई समाधान कराएंगे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान डाक्टर राजेश कुमार, सुभाष ,शुभम मलिक,अंकित ,नवजीत चौधरी ,आशु चौधरी,साजिद फौजी आदि ने भाग लिया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =