Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए स्वयं सड़क पर उतरकर खालापार चौकी इंचार्ज राधेश्याम यादव ने दी दुकानदारों को सख्त चेतावनी

मुजफ्फरनगर।खालापार चौकी इंचार्ज राधेश्याम यादव ने खालापार चौकी की कमान संभालने के बाद से बेहतर क़ानून व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से कानून की जद में लाने के लिए ऐसे दुकानदारों को सख्त भरी चेतावनी देते हुए उन्हें मेन रोड से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए स्वयं सड़क पर उतरकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि की सड़क पर आपके द्वारा अगर अतिक्रमण करा तो चालान की प्रक्रिया अपनाई जाएंगी तथा इसी लिए आपको समझाया जा रहा हैं कि दुकानो के बाहर अतिक्रमण ना करें और ना करने दे।

खालापार चोकी इंचार्ज राधेश्याम यादव ने आज हमराह गणों को साथ लेकर सुबह के समय खालापार चोकी छेत्र में पड़ने वाले मुख्य मार्ग पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

सड़क पर दुकानों के बाहर खड़ी कर रखी गाड़ियों व दुकानदारों के द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने तथा सड़क पर सामान लगाने वाले सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी जारी की हैं।

यदि आगे फिर यही स्थिति पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी भी दी है।

उल्लेखनीय है कि लगातार अतिक्रमण की शिकायत आला अधिकारियों से की जा रही थी,क्योंकि खालापार से मीनाक्षी चौक के मुख्य मार्ग पर जाम का मुख्य कारण यह अतिक्रमणकारी तथा सड़कों पर खडे़ वाहन थें जिससे प्रतिदिन मुख्य मार्ग पर जाम लगता था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 13 =