Raebareli News: शिक्षिका को गंदी गालियां देने लगा एकाउंटेंट,कार्रवाई की मांग: ऑडियो Viral
Raebareli News: रायबरेली जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र बछरावां में तैनात बीईओ बछरावां के दाहिने हाथ एकाउंटेंट निलेश श्रीवास्तव से एक शिक्षक ने फोन पर अपनी चयन वेतनमान की फाइल भेजने के बारे में जानकारी मांगी, इस पर लेखाकार नीलेश श्रीवास्तव भड़क गए। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय थुलेंडी की एक शिक्षिका का नाम लिए बिना उसे भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया।
एकाउंटेंट नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि उस शिक्षिका ने उनको फाइल के लिए फोन किया था और उसके बाद मां-बहन की गालियां देने लगे। फोन पर ही लेखाकार ने शिक्षिका को चारित्रिक रूप से भी अपमानित किया। एकाउंटेंट ने कहा कि शिक्षिका ने उनसे फाइल के बारे में पूछा तो उन्होंने कह दिया कि फाड़ कर फेंक दिया है।
यह भी धमकी दी कि अब वह उस शिक्षिका की फाइल नही होने देंगे। इस बातचीत के दौरान स्पष्ट हो रहा है कि चयन वेतनमान की फाइलों को पास करने में कुछ गड़बड़ हो रहा है। यहां खंड शिक्षा अधिकारी बछरावां पद्म शेखर मौर्य हैं।
शिक्षिका स्पष्ट कह रही है कि सारे लोगों का इकट्ठा करके फाइल करवा लें। आरोप है कि बीईओ के सारे कार्य यही एकाउंटेंट देखता है।ऑडियो के वायरल होने के बाद अब पीड़ित शिक्षिका ने बीएसए से लेकर जिलाधिकारी तक लिखित शिकायत कर एकाउंटेंट के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

