Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राहुल बालियान की रस्म पगड़ी: श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान के भाई राहुल बालियान की रस्म पगड़ी पर आज बडी संख्या में लोगों ने कुटबी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के भाई राहुल बालियान की तीन दिन पहले कोरोना से ऋषिकेश में दुखद मौत हो गई थी। आज उनके पैतृक गांव कुटबी में ग्राम वासियों की मौजूदगी में हुई हवन पूजन के साथ तेहरवीं संपन्न हुई।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के सोशल डिस्टेंस के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने आग्रह के चलते घर से ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीयमंत्री डॉ संजीव बालियान व उनके परिवारजनों सहित ग्रामवासियों ने दी राहुल बालियान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी श्रद्धांजलि सभा मे मौजूद रहे। मीडिया परिवार राहुल बालियान जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि परिवार को यह दुख सहने की क्षमता प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

मुजफ्फरनगर। डॉक्टर संजीव बालियान केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, के भाई राहुल बालियान कि दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने मे गाँव कुटबी में मंत्री संजीव बालियान के निवास विजय वर्मा भाजपा नेता, राहुल गोयल समाजसेवी, श्रवण गुप्ता एवं संजय जिंदल काका आदि मोजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − twelve =