Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दबंगों ने बलात्कार का प्रयास किया, डाक्टरों ने मांगी रिश्वत: लेकिन इंसाफ मिलता नहीं

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला शिकायती पत्र लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है.

आरोप है कि दबंगो ने पहले पीटा, उसके बाद कमरे में बंद कर तमंचे से आतंकित कर बलात्कार का प्रयास किया, दबंगों के चंगुल से छुटकर पुलिस की शरण में पहुंची तो उन्होने डाक्टरी के बाद ही कार्रवाई करने की बात कही।

आरोप है कि डाक्टरों ने बिना रिश्वत के उपचार करने से इंकार कर दिया। पीडिता ने पुलिस के एक बडे अफसर से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। गांव भूपखेडी निवासी ने अफसर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दो दिन पूर्व रात के समय लाईट जाने के बाद पडोसी में रहने वाले दबंग युवक घर में घुस गए।

एक युवक ने तमंचा निकाल कर चुप रहने की बात कहते हुए कमरे में ले जाने लगे। दबंगों ने कमरे में बंद कर दुश्कर्म करने का प्रयास किया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण घर की ओर दौडे तो दबंगों ने कहा कि इस बार तो तू बच गई है

अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देगें। दबंगो की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो उन्होने अस्पताल में डाक्टरी कराने के लिए भेज दिया।

डाक्टर ने उपचार करने से पहले दस हजार की रिश्वत मांगी। न देने पर डाक्टरी करने से इंकार कर दिया। थाने पहुंच कर डाक्टर के बारे मे पुलिस को बताया तो उन्होने घर भेज दिया।

बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर दो दिनों से पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। उधर दबंगों ने घर पहुंचने पर जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस अफसर ने प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए थानेदार को जांच पडताल कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + two =