कुंडा इलाके में एक शराब की फैक्टरी पर छापा: 10 करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद
प्रतापगढ़ जिले में अवैध शराब से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत के बाद पुलिस ने कुंडा इलाके में एक शराब की फैक्टरी पर छापा मारा। इस छापे में पुलिस को 10 करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद हुई है।
पुलिस ने बताया कि गौशाला की आड़ में यह अवैध शराब की फैक्टरी चलाई जा रही थी। छापे में सैंकड़ों पेटी अवैध शराब, सैंकड़ों ड्रम केमिकल, गत्ता, शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आईजी जोन प्रयागराज के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पता चला है कि यह अवैध फैक्टरी शराब माफिया गुड्डू सिंह की है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई शराब को भूसे और जमीन में गाड़कर छुपाई गई थी।

