Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त अहसान राहणे पुत्र उम्मेद निवासी ग्राम खोकनी थाना खतौली जनपद मु0नगर को जगंल ग्राम रामनगर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिनदा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त मिन्टू पुत्र हरपाल निवासी ग्राम छछरपुर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

अभियोग की विवेचना उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा की जा रही है।वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 श्री अवधेश शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त नवाब अली पुत्र अमीर अली निवासी मौहल्ला जन्नताबाद कस्बा व थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 सतपाल सिंह द्वारा अभियुक्त सूर्यकान्त पुत्र परविन्दर निवासी ग्राम मोघपुर थाना सिकरेडा थाना सिखेडा जनपद मु0नगर को ग्राम मोघपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 प्रदीप नादर द्वारा अभियुक्त अमन पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज जनपद मु0नगर को कस्बा रामराज एस0बी0आई0 बैंक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्तों मुबारिक पुत्र वकील, शहजाद पुत्र गफ्फूर, जारिक पुत्र मगंलू, गफ्फूर पुत्र अब्दुल्ला, नसीम पुत्र उमरदीन निवासीगण मौहल्ला करबला रोड कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगणों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 जसवीर सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त पप्पू पुत्र बलकू, फरमान पुत्र बलकू निवासीगण ग्राम कसरेवा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तो के मसकन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त सलीम पुत्र वसीर निवासी मौहल्ला तेली वाला ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मु0नगर को ग्राम जौला से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।इसके अअलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र कसाना द्वारा अभियुक्त तस्लीम पुत्र ईनाम निवासी कस्बा बघरा थाना तितावी जनपद मु0नगर को सैदपुरा मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 13 =