8 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर राजपाल बालियान ने किया जनसम्पर्क
शाहपुर। रालोद नेता पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने आठ अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में होने वाले विशाल प्रदर्शन की तैयारियां को लेकर विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क किया।
राजपाल बालियान ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से कहा कि किसानों पर केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया काला कृषि कानून वापस लिया जाये, हाथरस कांड की जाँच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो
मंसूरपुर धरने की समाप्ति पर प्रशासन द्वारा किये वायदे पूरे करते हुए फसलों के मुआवजा दिया जाए, .भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों की खड़ी फसल काटकर उन्हें भू-माफिया घोषित करने की प्रशासन की कार्यवाही तुरंत रोकी जाए
श्रमिक विरोधी कानून तुरंत वापस लिया जाये। उन्होंने कहा कि जब तक रालोद नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिये जायेगे वे संघर्ष करेंगे
किसान मजदूरों के लिए तमाम उम्र लड़ते रहेंगे।
राजपाल बालियान ने जिलाध्यक्ष अजित राठी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शाहपुर क्षेत्र के गांव कसेरवा, शाहडब्बर, दभेडी आदि गांवों में जनसम्पर्क किया।
