संपादकीय विशेष

Rakhi Special: भाई-बहन के प्यार के स्लोगन, आकर्षक राखियों से सजे बाजार

मुजफ्फरनगर। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन की रौनक कई दिन पहले ही दिखने लगी है। शहर सहित देहात के बाजारों आकर्षक राखियों से सजे हुए हैं। भाई-बहन के प्यार के स्लोगन, रंग-बिरंगे फूलों सहित चंदन की महक के साथ बनी राखियां बहनों की पहली पसंद बन रही है।

बरसात के बीच भी राखियों का बाजार गुलजार रहा। शहर के भगत सिंह रोड सहित चर्च बाजार में सजी दुकानों पर बहनों की राखियां खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। इसके अलावा अहिल्याबाई मार्ग, नई मंडी, अलमासपुर आदि स्थानों पर भी खरीदारी की गई। राखी व्यापारी निखिल कुमार ने बताया कि बाजारों में इस बार सादगी भरी राखियों को अधिक पंसद किया जा रहा है।

बहनें अपने भाईयों के लिए बहन-भाई के प्यार लगे स्लोगन, भगवान के चित्र वाली राखियों, ओम युक्त से बनी राखियों और चंदन की महक बिखेरने वाली राखियों को पंसद कर खरीद रही है। इसके अलावा कार्टून और खिलौने वाली राखियां भी छोटे भाईयों के लिए खरीदी जा रही है। राखी व्यापारी ने बताया कि इस बार 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की राखियां बाजारों में उपलब्ध है।

50 से 100 रुपये वाली राखियां सबसे अधिक बिक रही है। बहनों के लिए खरीदे गिफ्ट-इस बार बाजारों में बहनें आम मिठाई की बजाय गिफ्ट पैक भाईयों के लिए खरीद रही है। इसमें चाकलेट और अन्य मिठाई हैं। इसके ही भाई भी बहनों को गिफ्ट देने के लिए आनलाइन शापिग कर रहे हैं।

Rakhi Special: बहनों की डिमांड पर भी भाई गिफ्ट खरीद रहे हैं। बहनों के लिए गिफ्ट में मोबाइल फोन, हाथ की घड़ी, कपड़े खरीदे जा रहे हैं। इस बार रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों की कलाई पर हस्तनिर्मित राखियां सजी हुई दिखाई देंगी। इसमें खास बात यह है कि राखियों पर भाई और बहन की फोटो भी लगी होगी।

जो इस पवित्र रिश्ते की गहराई को बयां करेगी। पवित्रा व अन्य महिलाओं ने घर पर यह राखी तैयार करने का मन बनाया और उन्हें इसमें सफलता मिली। रुई, रेशमी धागे और अन्य सामान से तैयार की जा रही यह राखियां इसलिए भी खास हैं, क्योंकि इसमें भाई और बहन के प्यार को तस्वीर के रुप में दिखाया जा रहा है।

यानि अगर कोई चाहता है कि राखी में भाई बहन की फोटो लगे तो महिलाएं फोटो लगी राखियां भी तैयार कर रही हैं। जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। पवित्रा ने बताया कि राखी की कीमत बाजार में बिकने वाली राखियों की कीमत से काफी कम है। जिन्हें लोग हाथों हाथ खरीद रहे हैं। काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां भाई के साथ फोटो खींचकर उनके पास लेकर आ रही हैं।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 410 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 16 =