रामनगर: सामाजिक समरसता भोज, चिकित्सा शिविर एवं कम्बल वितरण समारोह
रामनगर बाराबंकी।किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी के जन्मदिन के अवसर ग्राम दिवली में फार्म हाउस पर आयोजित सामाजिक समरसता भोज चिकित्सा शिविर एवं कम्बल वितरण समारोह में अपार जनसमूह ने पहुंचकर आशीर्वाद शुभकामनाएं एवं उपहारों से रामबाबू को सम्मानित किया।
समारोह परिसर में सजे चिकित्सा शिविरों के पांडालों पर तमाम ग्रामीणों ने स्वास्थ्य संबंधी सलाह एवं दवाएं प्राप्त की।क्षेत्रीय कवियों से सजे मंच पर डॉ0 संजय तिवारी के संचालन में जहां युवा एवं वरिष्ठ कवियों ने प्रेरक व उत्साही काव्यपाठ किया वहीं आलोक शुक्ल अंकिता शुक्ला जगन्नाथ दीक्षित निर्दोष सहित तमाम कवियों ने अपनी चिरपरिचित शैली में श्रोता समूह से संवाद स्थापित किया
रामबाबू को जन्मदिन की बधाई ज्ञापित की।कार्यक्रमों के अगले क्रम में श्री अयोध्यापुरी की श्री हनुमान गढ़ी से पधारे महंत राजूदास ने प्रसाद स्वरूप विशेष पुष्पहार से रामबाबू का माल्यार्पण व महावीरी से तिलक किया।
लोगों से मिले अपार प्रेम से उत्साहित रामबाबू ने जनता जनार्दन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपा सरकार की विशेष उपलब्धियों से अवगत कराया।
अपने संबोधन में श्री राम जी के मंदिर निर्माण पर बोलते हुए लोगों से दिल खोलकर सामर्थ्य अनुसार दान करने की अपील की।इसी क्रम में सभा में अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने संबोधन के माध्यम से अपने भावों को व्यक्त किया।
पुत्रदा एकादशी के दुर्लभ अवसर पर प्रसन्नता एवं आशा विस्वास के संगम जैसे इस उत्सव में पूर्व चेयरमैन रामशरण पाठक एवं महंत बी पी दास व प्रशांत मिश्र सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व रामबाबू के हजारों समर्थक प्रसन्नता से उपस्थित रहे।
