Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की

मुजफ्फरनगर। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे मांग की गई कि भारत वर्ष के अन्दर तत्काल जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाये। भारत वर्ष के अन्दर लगातार बढ रही जनसंख्या देश के लिए घातक सिद्ध हो रही हैं।

क्योकि भारत सरकार द्वारा व प्रदेश की सरकारो द्वारा जो योजनाए दी जाती है उसका लाभ ज्यादा जनसंख्या वाले परिवारो को ही मिलता है। जिनके बच्चे कम होते हैं

उनको इस योजना का लाभ नही मिलता है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून अति आवश्यक है। सरकारी सेवा में जिन परिवारों के अत्यधिक बच्चे हैं उन परिवारो को सरकारी सेवाओेेेें से वंचित किया जाना चाहिए

क्योकि अत्यधिक बच्चे वाले इन सेवाओं का लाभ उठाते है और दो बच्चे वाले इन सेवाओ से वंचित रह जाते हैं। दो बच्चो से अधिक नागरिको को चुनाव लडने का अधिकार नही होना चाहिए।

दो बच्चो से अधिक पैदा करने वाले नागरिको का वोट देने का अधिकार समाप्त होना चाहिए। ज्ञापन मे बताया गया कि बढती जनसंख्या अनेक समस्याओ को जन्म दे रही है

उदाहरण के रूप मे देश के अन्दर बेरोजगारी बढ रही है, अपराध बढ रहे है अनेक नई-नई बिमारियां जन्म ले रही है। अतः उपरोक्त बिन्दुओ पर ध्यान देकर शीघ्र कानून बनाया जाना चाहिए।

ज्ञापन सौपने वालो मे संजय अरोरा, प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी, वरिष्ठ नेत्री श्रीमति पूनम चौधरी, समाजसेवी गीता ठाकुर, अमित मित्तल, राजकुमार गर्ग,प्रमोद वर्मा, सुनील वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =