latest news

Regional News: आस-पास से

 

ध्वज यात्रा धूमधाम के साथ निकालीः श्री शीतला माता मेले का शुभारंभMuzaffarnagar News
मीरापुर।(Regional News)। विश्व विख्यात प्राचीन श्री शीतला माता बबरे वाली के मंदिर में लगने वाले 7 दिवसीय मेले का ध्वज स्थापना के साथ शुभारंभ हो गया। कस्बे के पड़ाव चैक से मंदिर तक बैंड बाजों के साथ ध्वज यात्रा निकाली गई।जिसमें हजारों की संख्या में महिला,पुरुष व बच्चें पैदल माता रानी के भजनों पर नाचते गाते मंदिर पहुँचे।
   मीरापुर कस्बे से 3 किलोमीटर दूर स्थित महाभारत कालीन श्री शीतला माता बबरे वाली के मंदिर में मेला का शुभारंभ हो गया। रविवार की सुबह मंदिर समिति के महामंत्री अनिरूद्ध शारदा के पड़ाव चैक स्थित आवास से माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना के बाद सर्वप्रथम ध्वज यात्रा शुरू हुई । बैंड बाजों व डीजे से सुसज्जित ध्वज यात्रा में हजारों श्रद्धालु ध्वज हाथों में लेकर बैंड बाजे व डीजे की धुन पर बज रहे माता रानी के भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर नाचते गाते पैदल मंदिर पहुंचे। जिसके बाद मंदिर में ध्वज की स्थापना की गई तथा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर 8 मार्च से 13 मार्च तक लगने वाले सात दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया।मंदिर समिति के महामंत्री अनिरुद्ध शारदा ने बताया कि यह मंदिर महाभारत कालीन पाण्डवपुत्र अर्जुन के पुत्र बबरूवाहन ने कठोर तपस्या कर शीतला माता का आशीर्वाद प्राप्त किया था। यह मन्दिर महाभारत कालीन होने के साथ-साथ विश्व विख्यात है। विभिन्न शहरों से श्रद्धालु यहाँ आकर सप्तमी, अष्टमी व नवमी के दिन शीतला माता बबरे वाली पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगते है। ध्वज यात्रा में मुख्यरूप से अनिरुद्ध शारदा, नवनिद्ध शारदा, रुचिन शारदा, मा. चन्द्रपाल सिंह, श्रीमती मधु कौशिक, रूचि बैंगलोर, सूचि माहेश्वरी, मास्टर नितिन शर्मा, पंकज ऐरन पत्रकार, राहुल शर्मा पत्रकार, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण शर्मा ,अभिषेक गर्ग,विकास कौशिक, प्रधुम्न शर्मा,विभौर डागा,राजन माहेश्वरी, कमल गोयल,सुशील लखोटिया,आदर्श कौशिक,मुकेश शारदा, नीरज शारदा,मंजू शारदा, सरिता,करन ठाकुर,मयंक धीमान आदि शामिल रहे।

 

 2 विकेट से हुई टिहरी फाल्कन्स की जीत
मुजफ्फरनगर। (Regional News)। । चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में चल रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (डच्स्-2) के मैच नंबर-23 में टिहरी फाल्कन्स ने क्रिकगिरी चैंप्स को बेहद रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकगिरी चैंप्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। टीम की ओर से सक्षम राठ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 75 रन की तेज पारी खेली। इसके अलावा ऋतिक सोनकर ने 31 रन और अक्षय दुबे ने 25 रन का योगदान दिया। टिहरी फाल्कन्स की ओर से गेंदबाजी में विवेक पोसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि सार्थक चेंची ने 2 विकेट लिए। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी फाल्कन्स की शुरुआत शानदार रही। टीम के बल्लेबाज हिमेश कृष्णा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 62 रन बनाए, जबकि अक्षु बाजवा ने 22 गेंदों में 55 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अंत में टीम ने 14.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। क्रिकगिरी चैंप्स की ओर से अरुष गोयल ने 3 विकेट लिए, जबकि सक्षम राठ और अहमद नौशाद ने 2-2 विकेट हासिल किए। अक्षु बाजवा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया यह पुरस्कार संजय रस्तोगी के द्वारा दिया गया।  फाइटर ऑफ़ द मैच का खिताब सक्षम राय को  वर्गीस पवार के द्वारा दिया गया।  आज मैच का आनंद लेने के लिए सचिव मनोज पुंडीर, जॉइंट सचिव ओमदेव सिंह, रोहित, संजय रस्तोगी डायरेक्टर मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन, रविन्द्र चैहान बीसीसीआई पिच क्योरेटर, अमित गर्ग,विकास राठी, कुशल पाल सिंह, संजय शर्मा, रोहन त्यागी, अमित चैधरी आदि  उपस्थित रहे

 

नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने किया महिलाओं को जागरूक
नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने महिलाओं को रस्सा खींच प्रतियोगिता में हराया
मुजफ्फरनगर। (Regional News)।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हे जिसमें आज ष्उत्साह, खेल भावना और प्रतिभा का संगम बना एस०डी०पब्लिक स्कूल का महिला दिवस समारोहष् मुजफ्फरनगर एस०डी० पब्लिक स्कूल में 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य, प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप रहीं। विशेष अतिथियों के रूप में श्रीमती पल्लवी स्वरूप तथा श्रीमती नीलम महाना उपस्थित रही। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खेल ध्वज फहराने एवं शपथग्रहण के साथ हुआ, जिसमें महिला प्रतिभागियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का संकल्प लिया। इसके पश्चात् विद्यालय के खेल शिक्षकों की टीम द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ कराई गई। जिनमें महिला प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा आकर्षक ड्रिल प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का मनमोह लिया। इसी क्रम में विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती चंचल सक्सेना ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएँ समाज की वास्तविक शक्ति हैं और उनके बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए सभी को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, शिक्षा को जीवन का आधार बनाने तथा समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे शतरंज, खो-खो, सेवन स्टोन्स, शटल रिले रेस तथा अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस जीवंत कार्यक्रम में स्टोन्स, शटल रिले और टग ऑफ वार जैसी प्रतियोगिताओं के साथ शिक्षिकाओं ने समूह गीत व श्लेजी डांसश् प्रस्तुत किया। बच्चों की माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रीमती नोनिका को सर्वश्रेष्ठ खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।
यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जो उन्हें समाज में अपनी एक सशक्त पहचान बनाने के लिए प्रेरित करता है।

 

 

चार टयूबवेल पर चोरी से हड़कम्प
भोपा।(Regional News)। थाना क्षेत्र के गांव शुक्रतारी के जंगल में अज्ञात चोरों ने चार ट्यूबवेल से कीमती सामान चुरा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। भोकरहेड़ी कस्बे के मोहल्ला सुभाष चैक के पूर्व सभासद राजीव चैधरी ने बताया कि शनिवार सुबह जब वे शुक्रतारी जंगल में स्थित अपनी ट्यूबवेल पर पहुंचे तो दरवाजा का ताला टूटा हुआ मिला। ट्यूबवेल से केबल और स्टार्टर सहित अन्य कीमती सामान गायब था। चोरों ने राजीव चैधरी के अलावा कस्बे के सत्येंद्र कुमार, मास्टर किशन वीर सिंह और पंडित बबला शर्मा की ट्यूबवेल को भी निशाना बनाया। राजीव चैधरी की सूचना पर शुक्रताल चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शुक्रताल चैकी प्रभारी विवेक चैधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

हादसे में कई घायल
चरथावल।(Regional News)। विकासखंड में रोहाना तिराहे पर एक टेंपो और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में निर्धना गांव की कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में चार-पांच महिलाएं सवार थीं, जिनमें से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि एक मरीज की हालत स्थिर है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाले टेंपो को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, जिला पंचायत प्रत्याशी मास्टर आरिफ भी सीएससी पहुंचे और घायल मरीजों का हालचाल जाना।

 

 

सीमएओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का निरीक्षणMuzaffarnagar News
जानसठ।(Regional News)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सीय सेवाओं का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे ओपीडी, वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण कक्ष तथा पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन सिंह को अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों को सरकार की इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को जागरूक कर उनका पंजीकरण कराया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं। इसके साथ ही अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।

 

 

किसानों को दिया प्रशिक्षण
मोरना।(Regional News)। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत परियोजना के द्वितीय चरण में द्वितीय वर्ष का किसानों प्रशिक्षण देकर जैविक खेती के लाभ बताये गये।  मोरना ब्लॉक् क्षेत्र के गांव खरपौड मे नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत परियोजना के द्वितीय चरण में द्वितीय वर्ष का तृतीय जैविक विधि पर तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें
मुख्य प्रशिक्षक वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक सहयोगी संस्थान विट्रो बायोटेक्नोलॉजी लिमिटेड डॉ. जेपी शर्मा ने किसानों को जैविक विधि से गन्ने की बुवाई कैसे की जाए और जैविक विधि से गाने में जड़ से आने वाले रोग और बीमारियों को कैसा रोका जाए इस पर विस्तार से किसानों को बताया गया साथ ही किसानों को बताया गया कि परियोजना का द्वितीय वर्ष चल रहा है और परियोजना के द्वितीय वर्ष में किसानों को अनुदान धन राशि के रूप में 4000 का भुगतान किया जाता है।जिसमे बीज, मेंढ, जैविक खाद आदि कार्यों मे खर्च करना है।वहीं जिला प्रभारी पूनम यादव के द्वारा किसानों को जैविक खेती के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी गई प्रशिक्षण कार्यक्रम में समूह प्रभारी जितेंद्र कुमार प्रिंस सहित 60 से अधिक किसानों के द्वारा भाग लिया गया

 

महिला जागरूकता पर रैली का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Regional News)। । स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा में राव सेव यो० इकाई द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर का  आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय उपसचिव रमेश मालिक, प्राचार्य डा० ब्रज गोपाल शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डा० फरहाना राणा, डा० सतेन्द्र कुमार, विपिन कुमार, रंधीर सिंह, रोजी शर्मा, संजीव गर्ग  द्वारा माँ सरस्वती व स्वामी कल्याण देव जी महाराज के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के प्रथम चरण में चयनित गांव सैदपुरा महिला जागरूकता पर एक रैली का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम अधिकारी डा० फरहाना राणा ने  गांव में महिला जागरूकता अभियान के अन्तर्गत बताया कि जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी तब तक उनका शोषण होता रहेगा। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक महिला जागरूक हो। अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें, तथा असामाजिक तत्वों से बचने के लिए तत्पर रहे। उन्होंने महिलाओं को आवश्यक हेल्प नंबर नोट कराया तथा कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में इन नंबरों पर कॉल करके अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जा सकता है । अपरिचित लोगों पर सहसा विश्वास न करने की सलाह दी। यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध लगे व अव्यावहारिक रूप से पेश आए तो तुरंत इसकी सूचना आवश्यक हेल्प नंबरों पर अवश्य दें। महाविद्यालय उपसचिव रमेश मालिक ने अपने संबोधन में कहा कि  नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। महिला जागरूकता, दक्षता, कौशल विकास, प्रशिक्षण, महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन के लिए जागरूक किया । उन्होंने बताया कि  मिशन शक्ति अभियान का फोकस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। जबकि ऑपरेशन शक्ति का फोकस उन लोगों को सजा दिलाना और दंडित करना है जिन्होंने महिलाओं के साथ कोई दुव्र्यवहार या अपराध किया है। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई और सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 181, 1076, 112 का उपयोग निसंकोच करें और पुलिस की सहायता लें। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ फरहाना राणा ने  सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में  डा० सतेन्द्र कुमार , डा० रश्मि तायल, शालीना, डा० विनीत कुमार, रंधीर कुमार, डा०  प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, कु धीरज , रोजी, राजपाल सिंह, शेखर शर्मा, बालेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार, प्रमोद, श्रीमती मंतोष आदि  का सहयोग रहा।

 

 

 

 

जिलाधिकारी व एसएसपी ने सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
जानसठ।(Regional News)। तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनिल तेवतिया सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

सपा की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Regional News)। । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा नेता पवन बंसल के संचालन में संपन्न हुई। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी व चरथावल सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए समाज के अधिकारों व आरक्षण तथा संविधान को बचाने की भाजपा साजिश से प्रमुखता से लड़ रहे हैं तथा इसी लड़ाई को बहुजन नायक कांशीराम लड़ते रहे लेकिन उनके विचारों संघर्ष को समाजवादी पार्टी रुकने नहीं देगी इसलिए मान्यवर कांशीराम जयंती 15 मार्च को समाजवादी पार्टी भव्य आयोजन से बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी। सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सपा प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर,  प्रदेश सचिव नौशाद अली, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,  पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी,  सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता मजबूती से अपने बूथ को मजबूत करने तथा पीडीए समाज को अपने साथ जोड़ने के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय रहे।  मीटिंग में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा पूजा अनिल अंबेडकर का स्वागत करते हुए बधाई दी गई। मीटिंग में आमिर कासिम एडवोकेट, चैधरी विकिल गोल्डी अहलावत, तहसीन मंसूरी, सत्यदेव शर्मा, चैधरी अजय कुमार, डॉ अविनाश कपिल, संजीव आर्य, डॉ इसरार अल्वी, नावेद रंगरेज, सचिन पाल, मीर हसन, कपिल मलिक, लोकेंद्र कुमार, बालमुकुन्द ग्रेड, नदीम मलिक, पवन पाल, रजनीश यादव, कोमल वाल्मीकि,  रामपाल सिंह पाल, फिरोज अख्तर, पंकज सैनी,  श्यामसुन्दर, रविकांत त्यागी,  रमेश चंद शर्मा, अनुज गुर्जर, इमरान खान एडवोकेट,  डॉ अली शेर अंसारी, सैयद मौहम्मद मेंहदी,  अनैश निर्वाल, शादाब राणा,  तरुण सौदे एडवोकेट, जाउल चैधरी, बालेंद्र मौर्य, चैधरी मेहरबान, सनव्वर राणा राणा, अनुराग पाल, राव नफीस, गजेंद्र प्रधान, रेशु शर्मा,  समुंदर सेन सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बच्चों को दी विदाई पार्टी
मीरापुर। (Regional News)।कस्बे के किड्स केयर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में आज आठवीं कक्षा की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में सातवीं क्लास के बच्चों ने आठवीं क्लास के बच्चों को विदाई पार्टी दी। सातवीं क्लास के बच्चों ने आठवीं क्लास के बच्चों का तिलक लगाकर वेलकम किया। इस समारोह में सातवीं क्लास के बच्चों ने आठवीं क्लास के बच्चों के लिए नृत्य सिंगिंग और एक्ट की परफॉर्मेंस दी। इस दौरान बच्चों को कुछ टैगलाइन देकर उन्हें स्कूल प्रधानाचार्य श्री मंजू डागा जी, करुणा महेश्वरी, सरिता डागा जी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं दूसरी और मिस्टर और मिस फेयरवेल का चयन किया गया जिसमें बच्चों से जनरल नॉलेज के क्वेश्चन पूछे गए और उसके नतीजे में आठवीं क्लास की आस्था मिस फेयरवेल रही। और अंशुल मिस्टर फेयरवेल रहे। वहीं दूसरी ओर आठवीं क्लास की अनुष्का की मेहनत लगन और क्लास की सबसे होशियार बच्ची होने के कारण उसे मिस किड्स केयर का खिताब दिया गया। और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को लंच कराया गया और अंत में स्कूल प्रधानाचार्य श्री मंजू डागा जी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

दुर्गा मेला में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड
मुज़फ्फरनगर। (Regional News)।जानसठ के ग्राम तिसंग मे लगे पांच दिवसीय दुर्गा देवी मेले मेँ आज दूसरे दिन श्रद्धालुओं का रेला लगा और माँ दुर्गा देवी के मंदिर मे प्रसाद चढ़ा ने वालों क़ी काफी भीड़ रही यहाँ मंदिर मेँ काफी दूर-दूर से भक्तजन आकर अपनी मनोकामना पूर्ण हेतु प्रसाद चढ़ाने  आते हैं मेले मेँ लगे अनेक मनोरंजन के साधनों का लोग आनंद उठा रहें हैं और अनेक लगी दुकानों से खरीददारी भी कर रहें हैं मेले मेँ सुरक्षा के लिए भारी संख्या मेँ पुलिस बल तैनात है इस मेले को ग्राम सभा तिसंग आयोजित करती हैं !

 

 सड़क हादसे में घायल
चरथावल। (Regional News)।सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चरथावल विकासखंड क्षेत्र में शुक्रवार को कुटेसरा-पावती मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया और उसे गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की तेज गति के कारण संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सड़क से हटाकर किनारे किया। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए निजी संसाधनों की मदद से घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल, युवक का उपचार जारी है और उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

 

विभिन्न भार वर्गों में होंगे मुकाबलेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Regional News)। ।जनपद के युवाओं को खेल मंच उपलब्ध कराने और कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 मार्च को मुजफ्फरनगर में भव्य कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पहलवानी का यह अखाड़ा संभल हिंसा के बाद यूपी पुलिस के आइकन बने ओलम्पियन एएसपी अनुज चैधरी सजा रहे हैं। इस कुश्ती प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं के कई भार वर्गों में मुकाबले होंगे, जिनमें आसपास के जिलों के पहलवान भी भाग लेंगे। बालिकाओं की कुश्ती विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी। ओलम्पियन अनुज इंटरनेशनल ट्रस्ट द्वारा युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कुश्ती उत्थान समिति के तत्वावधान में 8 मार्च को दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित बढेड़ी गेट के पास मॉर्डन पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त डीजीपी आईपीएस डॉ. डीएस चैहान करेंगे। कार्यक्रम में ओलम्पियन और फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चैधरी भी मौजूद रहेंगे। आयोजन की जानकारी सदर ब्लॉक प्रमुख पति अमित चैधरी ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बालिकाओं के कुश्ती मुकाबले होंगे। बालिकाओं के लिए 50, 55, 56 और 62 किलोग्राम भार वर्ग में ओपन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। बालक वर्ग में अंडर-12 के प्रतिभागियों के लिए 35, 40 और 45 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। अंडर-15 वर्ग के पहलवानों के लिए 48, 52, 57, 62 और 68 किलोग्राम तथा अंडर-17 वर्ग में 80 और 92 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले कराए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को लेकर मुजफ्फरनगर के साथ-साथ आसपास के जिलों के खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह है। इस कुश्ती प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पहलवानों के भाग लेने की संभावना है। एएसपी अनुज चैधरी का पैतृक गांव बढेड़ी है। संभल हिंसा के बाद उनकी कार्यशैली के चलते वे यूपी पुलिस के एक प्रमुख चेहरे के रूप में भी चर्चित रहे हैं। ऐसे में उनके द्वारा आयोजित कराई जा रही यह कुश्ती प्रतियोगिता विशेष आकर्षण बन चुकी है, आयोजकों का मानना है कि इस प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवाओं को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

 

समस्या का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Regional News)। एसपी देहात आदित्य बंसल ने जन शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण कराया।
  कचहरी में एसएसपी कार्यालय परिसर स्थित अपने कार्यालय पर एसपी देहात आदित्य बंसल ने जनसुनवाई की। एसपी देहात आदित्य बंसल ने अपने कार्यालय पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

मुठभेड में एक शातिर घायल सहित दो गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Regional News)। ।थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 वांछित अभियुक्त घायल सहित कुल 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।  गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा प्र0नि0 सिविल लाईन श्री आशुतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 04. मार्च को वादी श्री राजीव जैन पुत्र धर्मचन्द्र जैन निवासी पटेलनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मुझे मो0नं0- 7078605136 से जान से मारने की धमकी देने व जान बचाने के नाम पर 10 लाख रूपये की अवैध मांग की जा रही है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 51/2026 धारा 308(5),351(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीम का गठन किया गया।  थाना सिविल लाईन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजीव जैन को धमकी देने व रंगदारी मांगने वाले अभियुक्तगण किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बामहेडी रेलवे स्टेशन, रेलवे लाईन  के पास खडे है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना सिविल लाईन पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची जहां 02 व्यक्ति रेलवे लाईन के पास खडे हुए थे। पुलिस को देखते ही दोनो व्यक्ति सकपका कर जंगल की ओर भागने लगे तथा पेड़ो की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाशों पर चेतावनी का काई असर नही हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशो की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश प्रताप चैधरी उर्फ बदमाशो का देवता पुत्र नरेश पाल निवासी हुसैनपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के फारवर्ड व वेकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रताप चैधरी उर्फ बदमाशो का देवता पुत्र नरेश पाल निवासी हुसैनपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर(घायल), रवि उर्फ सूटर पुत्र रनवीर निवासी बाखरपुर थाना बालेनी जनपद बागपत।
जिनके कब्जे से 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन बरामद किया। प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दोनो, लोगो को मारने की सुपारी लेते है अभियुक्त प्रताप द्वारा बताया कि जब मै जेल मे था तो अतुल कुमार नाम का व्यक्ति मुझे मिला जिसने मुझे राजीव जैन निवासी उपरोक्त को 20 लाख रूपये मे जान से मारने की सुपारी दी थी हम दोनो ने मिलकर दिनांक 04.03.2026 को राजीव जैन उपरोक्त को फोन से 10 लाख रूपये रंगदारी की मांग की थी तथा आज हम दोनो इस काम को अंजाम देने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया।
घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरी, सतेन्द्र सिंह ढिल्लो, पंकज सागर, का. अंकित कुमार, मोहित कुमार, सुधीर कुमार, ब्रहमदेव थाना सिविल लाईन व कां0 अंकुर थाना सिविल लाईन शामिल रहे।

 

टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से मेडिकल मावेरिक्स ने हराया
मुजफ्फरनगर। (Regional News)।चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में खेले जा रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लींग-2 के मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए दिनेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेडिकल मावेरिक्स की टीम ने 19.5 ओवर में 138 रन बनाए। टीम की ओर से यशु प्रधान ने 40 गेंदों में 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा वैभव त्यागी ने 19 और आदित्य शर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी फाल्कन्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 123 रन ही बना सकी और मैच 15 रन से हार गई। टीम की ओर से सार्थक चचेत ने 27 रन और दिनेश कुमार ने 25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। मेडिकल मावेरिक्स की ओर से गेंदबाजी में दिनेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद तालिब, दिव्यांश राजपूत और वैभव त्यागी ने भी महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ मेडिकल मावेरिक्स ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली और दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।  इस मैच के मैन ऑफ द मैच दिनेश रहे यह पुरस्कार डॉ सुभाष शर्मा वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता के द्वारा दिया गया। सार्थक को फाइटर ऑफ़ द मैच चुना गया यह पुरस्कार उन्हें भूपेंद्र यादव क्रीडाधिकारी के द्वारा दिया गया।

 

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ
रोहाना।(Regional News)। रोहाना इंडियन पोटाश लिमिटेड शुगर यूनिट में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 के अंतर्गत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व, दुर्घटना की रोकथाम तथा सुरक्षित कार्य व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई और सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल बनाने का संकल्प लिया गया। कारखाने में कार्यक्रम का शुभारम्भ यूनिट हेड लोकेश कुमार बालियान ,यांत्रिकी विभागाध्यक्ष रामबीर सिंह लल्लर, एवं विभागाध्यक्ष पंकज कुमार की उपस्थिति में किया गया। कारखाने में सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फायर एवं सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार बालियान के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों एवं प्लांट के कर्मचारियों की उपस्थिति रही। प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों से कारखाने में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाने की अपील की गई। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 4 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

पथराव पर चार दबोचे
तितावी।(Regional News)। थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों के मध्य पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। थाना तितावी पुलिस द्वारा तत्काल वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया गया तथा मौके पर पहुंच कर शान्ति व्यवस्था कायम की गयी तथा दोनों पक्षों से 02-02 लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। थाना तितावी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा वीडियों की जांच कर अन्य अभियुक्तगणों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

6 thoughts on “Regional News: आस-पास से

  • Great Stuff. I like the articles

    Reply
  • I like the posts and the contents you have shared.

    Reply
  • Awsome website! I am loving it!! Will come back again. I am bookmarking your feeds also.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 1 =