वैश्विक

राहत की खबर: होली पर 21 मार्च से 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय

होली पर ट्रेन से आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर रेलवे प्रशासन ने होली पर 21 मार्च से 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया हैं। इससे अन्य ट्रेनों में वेटिंग के यात्रियों को राहत मिलेगी और होली के दौरान सीटों की मारामारी से छुटकारा मिलेगा। बता दें कि स्पेशल ट्रेनों का आवागमन दिल्ली और हावड़ा रेल खंड पर होगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने दी।

-ट्रेन नंबर 04032 आन्नद विहार से 22 से 31 मार्च तक हर बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को शाम 6.15 बजे चलकर अगले दिन लखनऊ होते हुए सुबह 8.05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04031 वाराणसी से 21 से 30 मार्च तक हर मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को शाम 7.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी।

-04998 बठिंडा से वाराणसी 21 से 28 मार्च तक बठिंडा से हर रविवार को रात 9.05 बजे चलकर अगले दिन शाम 4.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04997 वाराणसी से 22 से 29 मार्च तक हर सोमवार को रात 9.20 बजे चलकर अगले दिन शाम 4.50 बजे बठिंडा पहुंचेगी।

-04608 श्री माता वैष्णों देवी कटरा से 21 व 28 मार्च को शाम 6.45 बजे चलकर अगले दिन रात 10.15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04607 वाराणसी से 23 व 30 मार्च को सुबह 6.35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9.20 श्री माता वैष्णों देवी कटरा पहुंचेगी।

-04422 आनंदविहार टर्मिनल से 24 और 31 मार्च को रात 8.10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04421 लखनऊ से 23 व 30 मार्च को रात 9.20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.45 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी।

-04423 लखनऊ से 25 मार्च व 1 अप्रैल को रात 9.20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.45 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में 04424 हजरत निजामुद्दीन से 22 व 29 मार्च को रात 8.10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

-04924 चंडीगढ़ से 25 मार्च को रात 11.20 बजे चलकर अगले दिन शाम 5.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04923 गोरखपुर से 19 और 26 मार्च को रात 10.10 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

-04040 नई दिल्ली से 23, 26 व 30 मार्च तक हर शुक्रवार और मंगलवार को शाम 7.25 बजे चलकर अगले दिन दोपहर तीन बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 04039 बरौनी से 20, 24, 27 और 31 मार्च तक हर बुधवार और शनिवार को शाम 7.30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 4.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

-04510 नंगलडैम से 22 और 29 मार्च को सोमवार को रात 11.45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर दो बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04509 लखनऊ से 23 व 30 मार्च मंगलवार को रात 9.30 बजे लखनऊ से चलकर अगले दिन दोपहर एक बजे नंगलडैम पहुंचेगी।

-04520 नंगलडैम से 20 और 27 मार्च शनिवार को सुबह 6.50 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2.45 बजे कोलकत्ता पहुंचेगी। वापसी में 04519 कोलकत्ता से 22 और 29 मार्च को सोमवार को सुबह 7.40 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3.55 बजे नंगलडैम पहुंचेगी।

-04222 लखनऊ से 19 से 30 मार्च तक हर मंगलवार और शुक्रवार को रात 11.55 बजे चलकर अगले दिन रात 9.45 बजे कोलकत्ता पहुंचेगी। वापसी में 04221 कोलकत्ता से 20 से 31 मार्च तक हर बुधवार व शनिवार को रात 11.55 बजे चलकर अगले दिन रात 8.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 1 =