Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु दंगा नियंत्रण अभ्यास किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन में किया गया दंगा नियंत्रण अभ्यास (एंटी रायट ड्रिल), एन्टी रायट इक्विपमैन्ट्स के साथ पुलिस ने की ड्रिल। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में पुलिस फोर्स को दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया गया ।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक एवं जनपद की समस्त थानाध्शाखा प्रभारी, अग्निशमन विभाग सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री मुहम्मद नदीम द्वारा मौजूद फोर्स को एन्टी रायट ड्रिल के सम्बन्ध में बताया एवं इस दौरान प्रयोग किये जाने वाले दंगा नियंत्रण उपकरणों की जानकारी दी गयी ।

अभ्यास से पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि भीड़ के आकस्मिक एकत्रित होने अथवा किसी घटना विशेष के होने से उत्पन्न हुए रोष से लोगों के अवैधानिक रूप से एकत्रित होने तथा बलवा करने से उत्पन्न हुई स्थिति को नियन्त्रित करने तथा बलवाईयों को तितर-बितर करने के लिए एन्टी रायट ड्रिल का फोर्स द्वारा प्रयोग किया जाता है, जिससे कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।

त्यौहारों के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है जहां छोटी सी भी घटना बडा रूप ले सकती है, जिसके लिए तैयारियां बहुत अधिक महत्वपूर्ण है । सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ऐसी स्थिति के दौरान ड्यूटी में दंगा निरोधी उपकरणों से लैस होकर रहेगें ताकि यदि कोई असामाजिक तत्व सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करता है तो पुलिस की तैयारियों के मद्देनजर उसका प्रयास विफल हो और स्थिति सामान्य रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन द्वारा सभी को विभिन्न एन्टी रायट इक्विपमैन्ट्स के बारे में जानकारी दी तथा ड्रिल का अभ्यास किये जाने से पूर्व स्वयं के द्वारा उपकरणों का डैमो दिया गया तथा ड्रोन कैमरे का उपयोग कर ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी रखने का अभ्यास कराया गया। साथ ही अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा ड्रिल में मौजूद पुलिस बल को आपात स्थिति में आग पर काबू पाने और खुद का बचाव करने के तरीके बताए गये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =