Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी से रालोद नेताओं में रोष

मुजफ्फरनगर। रालोद छात्र सभा ने थानाध्यक्ष सिविल लाइन में तहरीर देते हुए कहा कि पिछले ३-४ वर्षों से यशपाल कुंडू पुत्र फूल सिंह मूल निवासी गांव हेवा थाना छपरौली जनपद बागपत हाल निवासी विज्ञान लोक, दिल्ली ९२ थाना आनंदविहार शाहदरा दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के बारे अनाप शनाप लिख बोल रहा है

जिसके वजह से किसान समाज में बहुत रोष है और गरीब किसान मजदूरों की भावनाएं आहत है। इसके अनर्गल आरोपों से समाज में विघटन के आसार हैं।

खास तौर पर जाट समाज में इसकी वजह से काफी रोष है, जिसके कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने का भी अंदेशा हो सकता है। अतः शीघ्र अतिशीघ्र इस व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके इसके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाए

ताकि समाज में पनप रहे आक्रोश को शांत किया जा सके। इसके द्वारा की जा रही आपत्तिजनक सामग्री साथ संलग्न है जोकि इसने फेसबुक के जरिये पोस्ट की हैं। वहीं तितावी थाने पर भी युवाओं ने एफआईआर दर्ज करायी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 13 =