तीन महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, आधा दर्जन घायल
मुजफ्फरनगर/रतनपुरी। सडक हादसे मे तीन महिलाओ की मौत हो गई तथा आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। 
जानकारी के अनुसार आज सुबह कार मे सवार हो हरिद्वार तीर्थ यात्रा कर अपने घर वापिस लौट रहे लोगो की कार अचानक असंतुलित होकर हाईवे पुल से नीचे खेतो मे जा गिरी। इस दुर्घटना मे कार सवार तीन महिलाओ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जाता है कि निकटवर्ती जनपद मेरठ के थाना सरधना के गांव बबनपुर निवासी श्रीमति राकेश पत्नि आनन्द व0 हेमा पत्नि रोकी तथा उनके परिजन जनपद आजमगढ के गांव पनआव निवासी सुभाष आदि के साथ कार द्वारा अपने गांव से हरिद्वार दर्शन के लिए गए हुए थे। हरिद्वार यात्रा के पश्चात कार सवार ये सभी लोग जब सरधना के बवनपुर वापिस लौटने लगे तो रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेडी हाईवे स्थित सठेडी कट के समीप अचानक उनकी कार का टायर फट गया और इस हादसे मे उनकी कार असंतुलित होकर हाईवे पुल से नीचे खेतो मे जा गिरी। इस दुर्घटना मे कार सवार कान्ता पत्नि सुभाष, राकेश पत्नि आनन्द व हेमा पत्नि रोकी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए।
इस जबरदस्त हादसे से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। देखते ही देखते आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की ने इस मामले की जानकारी थाना रतनपुरी पुलिस को दी। मामला संज्ञान मे आने के कुछ ही समय पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी 6 घायलो को उपचार के लिए एम्बूलैन्स की मदद से अस्पताल भिजवाया तथा शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मृतको के परिजनो को इस दुखद घटना से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण टै्रक्टर-ट्रालियो मे सवार होकर रतनपुरी के लिए रवाना हो गए। यह दुखद हादसा आज दिन भर ग्रामीणो चर्चा का विषय बना रहा।
