केंटुकी राज्य के लुइसविले में पार्क में शनिवार रात गोलीबारी
अमेरिका में केंटुकी राज्य के लुइसविले में एक पार्क में शनिवार रात गोलीबारी हुई जहां प्रदर्शनकारी ब्रेओना टेलर की मौत के विरोध में एकत्रित हुए थे।
लुइसविले मेट्रो पुलिस ने एक बयान में बताया कि जेफरसन स्क्वेयर पार्क में गोलियां चलने की सूचना रात करीब नौ बजे मिली।
सोशल मीडिया पर आए वीडियो में एक व्यक्ति पार्क में गोलियां चलाते दिखता है और एक व्यक्ति खून से लथपथ जमीन पर पड़ा दिखाई देता है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
BREAKING NEWS UPDATE: 1 dead, 1 injured in shooting at Jefferson Square Park >> https://t.co/Qm2D05qqO9
— wave3news (@wave3news) June 28, 2020
पुलिस इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए अधिक से अधिक सूचना जुटाने की कोशिश कर रही है।
अभी गिरफ्तारियों, संदिग्धों और पीड़ितों की पहचान तथा उनकी उम्र के बारे में कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। टेलर और जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हाथों हुई मौत के बाद शहर में यह पार्क प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ है।
