वैश्विक

गुजरात: कांग्रेस के पांच पूर्व विधायकों ने भाजपा ज्वाइन की

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। शनिवार को कांग्रेस के पांच पूर्व विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। ये सभी उन आठ विधायकों में से हैं जिन्होंने मार्च और जून में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 

भाजपा के साथ जुड़ने वालों में कांग्रेस के पूर्व विधायक जीतू चौधरी, प्रद्युम्नसिंह जडेजा, जे.वी ककड़िया, अक्षय पटेल और बृजेश मेरजा शामिल हैं। इन सभी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी और कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की। 

पांच पूर्व विधायकों में से पटेल, मिर्जा और चौधरी ने इस महीने की शुरुआत में विधायकों के रूप में इस्तीफा दे दिया था, इसके तुरंत बाद चुनाव आयोग ने राज्य में राज्यसभा चुनाव की नई तारीख के रूप में 19 जून की घोषणा की। इन तीन के अलावा बाकी के दो विधायक ककाडिया और जडेजा ने मार्च में इस्तीफा दिया था।

पहले की अनुसूची के अनुसार, गुजरात में राज्यसभा चुनाव 26 मार्च को होना था। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वाघानी ने पांचों विधायकों के पार्टी में शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21403 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =