उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: न्यू आवास विकास कालोनी के पीछे पुलिस की डकैतों से मुठभेड़, 3 गोली लगने से घायल

Saharanpur News:  3 अप्रैल को थाना सदर बाजार क्षेत्र के पॉश कॉलोनी अहमदबाग में दिनदहाड़े करीब 3:30 बजे पृथ्वीपाल सिंह के घर चोर गुसे और लाखों का सामन लेकर फरार हो गए। बदमाशों द्वारा घर में मौजूद नौकरों सहित पांच व्यक्तियों को गन प्वाइंट पर लेकर उन्हें कमरों में बंद कर दिया। जिसके बाद लाखों की नकदी ,जेवरात, कुछ फाइलें, पासपोर्ट और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर आदि लूटकर ले गए।

दिनदहाड़े घटित इस सनसनीखेज लूट की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल (Police team) तत्परता से घटनास्थल पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सहित 4 टीमों को लगाया गया। दिन रात अथक परिश्रम करते हुए पुलिस टीम को उक्त लुटेरे गैंग का पता करने में सफलता मिली।

 दिनांक 7 अप्रैल को एक सटीक सूचना से पुलिस को पता चला कि गैंग किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहा था । लूट के इरादे से अर्टिगा और वैगन आर गाड़ियों में सवार होकर सहारनपुर आया 

देर रात्रि थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी व सर्विलांस की सयुंक्त टीम द्वारा उक्त गाड़ियों का पीछा करते हुए न्यू आवास विकास कालोनी के पीछे बदमाशो की घेराबंदी की गई। पुलिस की गाड़ियों को देखते ही गाड़ियों से करीब 6 की संख्या में बदमाश उतर कर पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिए।

अचानक बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग से प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार हरेंद्र सिंह व एसओजी से मुख्य आरक्षी अमरदीप घायल हो गए । फिर भी पुलिस पार्टी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एसओजी टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी करके काउंटर फायरिंग करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनमें से तीन बदमाश भी घायल मिले।

सभी घायलों को इलाज हेतु तत्काल जिला अस्पताल रवाना किया गया। मौके पर अर्टिगा व वैगनआर गाड़ी, भारी मात्रा में असलहे, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम इस प्रकार है –

घायल अभियुक्त

1-सुमित मलिक निवासी mda कॉलोनी,मुरादाबाद

2- अशोक खारी निवासी उपरोक्त

3- कपिल निवासी उपरोक्त

गिरफ्तार अभियुक्त

4- विकास शर्मा निवासी कथना मथना थाना ऐचौड़ा कम्बो ,संभल

5- योगेंद्र निवासी रामपुर भूर ,अमरोहा।

ये सभी बदमाश बाहरी जनपदो के हैं ।

घटना का मास्टरमाइंड

इस घटना का मास्टरमाइंड सुमित मलिक है । जो पहले घंटाघर स्थित एलेक्स सिनेमा का मैनेजर था। श्री पृथ्वीपाल सिंह उस सिनेमा के मालिक के मित्र थे, सुमित से भी उनका परिचय हो गया था। कुछ दिन पूर्व उसने यह नौकरी छोड़ दी तथा एक वैगनआर गाड़ी खरीद कर नोएडा में ओला कैब में चलाता था। उसी दौरान विकास शर्मा से उसकी मुलाकात हुई जो ओला कैब में अपनी अर्टिगा गाड़ी चलाता था।

सुमित मलिक के ऊपर करीब 10 लाख का कर्ज था, उसने विकास शर्मा को बताया कि सहारनपुर के पृथ्वीपाल के पास काफी पैसा है,घर में केवल पति पत्नी रहते हैं। वहां अगर लूट की घटना की जाए तो काफी माल मिल सकता है। विकास शर्मा इसके लिए तैयार हो गया और उसने अपने गांव के अन्य चार शातिर बदमाशों को इस घटना को अंजाम देने के लिए तैयार कर लिया।

घटना से करीब 15 दिन पूर्व भी वह अपने एक साथी के साथ पृथ्वीपाल के घर पर आया था। योजना के मुताबिक उक्त छह बदमाश अर्टिगा और वैगनआर गाड़ियों में सवार होकर सहारनपुर पहुंचे तथा सब्जी मंडी के पास गाड़ियां खड़ी करके पैदल अहमदबाग कॉलोनी में पृथ्वीपाल के घर में घुसकर लूटपाट की घटना की और गाड़ियों में सवार होकर भागने में सफल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21049 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fourteen =