Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आगामी सहारनपुर मंडल स्थानीय प्राधिकारी सीट चुनाव को लेकर एसएसपी ने ली बैठक

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव ने आगामी सहारनपुर मंडल स्थानीय प्राधिकारी सीट चुनाव को लेकर अधिनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिनस्थों को चेताया कि चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि वह चुनाव ड्यूटी के मामले में काफी सख्त हैं।

उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार से चुनाव प्रभावित करने वालों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में मीटिंग लेते हुए एसएसपी ने एमएलसी चुनपाव २०२२ को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्नं व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने जनपदीय पुलिस व केन्द्रीय पुलिस बल के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए पूरी गंभीरता बरतने के निर्देश दिये। एसएसपी ने मीटिंग के दौरान पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने तथा निर्वाचन को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

साथ ही पोलिंग बूथों पर बेरिकेडिंग करने, ट्रैफिक व पार्किंग की उचित व्यवस्था करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी अधिकारीगण को अवगत कराया गया।

जहरीले पदार्थ का सेवन

मंसूरपुर। Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सूत्रो के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जौहरा निवासी युवक राकेश ने आज सुबह घर मे हुई आपसी कहासुनी मे घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजनो ने अपने पडौसियो को साथ ले उक्त युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। स्थानीय पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + nine =