Sambhal News: शफीकुर्र रहमान बर्क सोच समझकर मर्यादित भाषा में बयान बाजी करे- साध्वी गीता
Sambhal News: एससीएसटी आयोग की सदस्य साध्वी गीता ने Rahul Gandhi और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कहा कि वह यूपी का सपना देखना छोड़ दें। विवादित सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क को नसीहत दी कि वे सोच समझकर मर्यादित भाषा में बयान बाजी करे।चंदोसी में बीजेपी के प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान साध्वी गीता ने राहुल गांधी को “बेअकल” बताया
कहा कि जिनके पूर्वज पहले से ही दलाली के दलदल में फंसे हुए हैं वह खुद दलाल हैं, उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है। इसी के साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि वह यूपी का सपना देखना छोड़ दें। एससीएसटी आयोग की सदस्य ने कहा अखिलेश यादव की छवि इतनी खराब हो चुकी है कि वह पहले अपनी भाषा शैली सुधारें।
इसके अलावा उन्होंने मुसलमानों को भी लेकर बयान देते हुए कहा कि अगर सरकार की योजना का सबसे अधिक लाभ कोई ले रहा है तो वह सिर्फ मुसलमान ही हैं। दूसरी ओर, साध्वी गीता बाल्मिकी ने समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क को नसीहत देते हुए कहा कि सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क सोच समझ मर्यादित भाषा में बयान बाजी करे। अन्यथा अमर्यादित भाषा में विवादित बयानबाजी के लिए बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने बीजेपी के नेताओं की प्रशंसा की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बयान देने से पहले 100 बार सोचते हैं, उसके बाद बयान देते हैं लेकिन सपा के सांसद बयान से पहले सोचने की जहमत नहीं उठाते।
