उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar News: धनघटा के पूर्व बसपा प्रत्याशी नीलमणि ने थमा बीजेपी का दामन, घोषणा

Sant Kabir Nagar News: धनघटा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि  ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। लखनऊ पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस बात की घोषणा की। नीलमणि के राजनीतिक सफर पर निगाह डालें तो धनघटा तहसील क्षेत्र के विगत तीन विधानसभा चुनावों में उन्होंने बतौर प्रत्याशी अपनी पहचान कायम की है।

जिसमें वर्ष 2009 में हैंसर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव मेें नीलमणि कांग्रेस प्रत्याशी रहे। वे 39,018 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। जो जीते प्रत्याशी बसपा के दसरथप्रसाद से महज 8,797 वोट कम थे। उसके बाद हैंसर विधासभा नए कलेवर में धनघटा विधानसभा क्षेत्र हुआ। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के पूर्व ये कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

इन्हें भाजपा से धनघटा विधानसभा क्षेत्र टिकट भी मिल गया। इस चुनाव में इन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें 40,461 वोट मिला। दूसरे स्थान पर बसपा के रामसिधारे इनसे 10,778 वोटाें से आगे रहे। जबकि पहले स्थान पर जीत हासिल करने वाले सपा के अलगू चौहान इनसे 25814 वोटों सेआगे थे।

2017 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़े नीलमणि को 26.18% वोट मिले. आपको बता दें कि धनघटा के पूर्व बसपा प्रत्याशी रहे नीलमणि बसपा की नीतियों से तंग आकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं उनका कहना है बहुजन समाज पार्टी द्वारा उनका सुना भी नहीं जा रहा था।

टिकट देने के मामले में भी बहुजन समाज पार्टी बिना पैसे के किसी को टिकट नहीं देती जिसके चलते वह भाजपा में शामिल हुए हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को अच्छा बताते हुए शामिल होने की बात कही।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − nine =