Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सपाईयो ने यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा

मुजफ्फरनगर। सपाईयो ने जन समस्याओ के सम्बन्ध मे प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आहवान पर समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओ ने आज महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित हो प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

युवा सपा नेता फिरोज अहमद के नेतृत्व मे महावीर चौक पर एकत्रित कार्यकताओ ने मंहगाई, बेरोजगारी किसानो की बदहाली के विरोध मे प्रदर्शन किया।

इस दौरान सपा कार्यकर्ता अपने हाथो मे विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। जिन पर अखिलेश लाओ, प्रदेश बचाओ,ना चोर हूं, ना चौकीदार हूं, सरकारी नीतियो का मारा बेरोजगार हूं,रोजगार दो, रोजगार दो, युवाओं को कब मिलेगा रोजगार जवाब दे भाजपा सरकार। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता गौरव जैन, युसुफ अली, फिरोज अहमद, हिमांशु शर्मा,शलभ गुप्ता एड आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह को सौपा। इस दौरान सीओ सिटी, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सपाइयों ने अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और सरकार से रोजगार देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी राज में किसान परेशान हैं। शिक्षा महंगी हो गई है।

बेरोजगारी बढ़ गई है। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। निजीकरण से रोजगारों की संख्या में कमी आ रही है और योगी सरकार में भ्रष्टाचार फलफूल रहा है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार चाहिए। इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रमुखता से रोजगार, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं।

इन्हीं मुद्दों को लेकर सपाई सड़कों पर उतरे हैं। प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे और जुमलेबाजी बंद करो, युवाओं को रोजगार दो के बैनर लिए हुए थे।

कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में रोजगार खत्म हुए हैं। ऐसे में युवा सपाई रोजगार के मुद्दे को उठा रहे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − nine =