Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए दस लाख रुपये तक का ऋण दिए जाने की योजना संचालित

मुजफ्फरनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम दिल्ली द्वारा विरासत योजना के अन्तर्गत अल्पसंख्यक वर्ग यथा-मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन के पात्र आर्टिजन्स जो हैण्डलूम व हैण्डीक्राफ्ट के कार्या में लगे हैं

को वर्किंग एवं फिक्सड कैपिटल के रुप में १० लाख रुपये तक का ऋण दिए जाने की योजना संचालित की जा रही है। पुरुष आर्टिजन के लिए ०५ प्रतिशत एवं महिला आर्टिजन के लिए ०४ प्रतिशत ब्याज की दर पर ऋण दिया जायेगा।

ऋण पाने के लिए आर्टिजन उत्तर प्रदेश का निवासी हो, आर्टिजन्स की पारिवारिक वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र के लिए ९८०००/- रुपये एवं शहरी क्षेत्र के लिए १२००००/- रुपये से अधिक न हों।

ऐसे आर्टिजन्स जिन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण मन्त्रालय भारत सरकार की उस्ताद योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्तीय निगम दिल्ली द्वारा आयोजित हुनर हॉट प्रदर्शनी में भाग लिया हो, को वरीयता प्रदान की जायेगी।

अतः उक्त योजना के अन्तर्गत अपना प्रस्ताव जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, ३०९ तीसरी मन्जिल विकास भवन मेरठ रोड़ मुजफ्फरनगर के कार्यालय में विलम्बतः दिनांक १२ सितम्बर, २०२० तक उपलब्ध करायें

ताकि प्राप्त प्रस्तावों को निगम मुख्यालय लखनऊ को प्रेषित कराये जा सके। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जायेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए दस लाख रुपये तक का ऋण दिए जाने की योजना संचालित

  • Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =