Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किदवईनगर को किया गया सील, सभी घरों का किया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण

मुजफ्फरनगर-खालापार के किदवई नगर में कल कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने किदवई नगर को सील कर दिया है द्य पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि किदवई नगर में फातिमई मस्जिद में चूँकि कोरोना पोजीटिव रुका था

इसलिए मस्जिद के एक किलोमीटर के एरिया को सील कर दिया गया है द्यउन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 60 टीम बना दी गयी है जो घर घर जाकर सभी की जांच कर रही है और सभी को घर में ही बने रहने के निर्देश दिए गए है।

ज्ञातव्य है कि मरकज निजामुद्दीन जमात से मुजफ्फरनगर आये एक और जमाती के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के साथ ही जनपद में कोरोना पीडिघ्तों की संख्या बढकर पांच हो गई ।

शेर नगर के बाद अब शहर कोतवाली क्षेत्र का मौहल्ला किदवईनगर भी एलर्ट पर आ गया,यहाँ प्रशासन ने कल रात रिपोर्ट आने के बाद ही जरूरी एहतियात बढ़ा दी थी।

जिलाधिकारी व एसएसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला रिपोर्ट आने के तुरंत ही मौके पर पहुँच गया था। जो मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है, वह भी बीआईटी कालेज मीरांपुर में क्वारंटीन है

और निजामुद्दीन मरकज से जमात में शामिल होकर मुजफ्फरनगर के मौहल्ला किदवईनगर में आया था। वह नई दिल्ली के महरौली का रहने वाला है, जो निजामुद्दीन मरकज से जमात में आया था। पुलिस ने उसे उसी समय ही क्वारंटीन कर दिया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − one =