Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बिना किसी जरूरी कार्य के वाहन लेकर घूम रहे वाहन चालको को रोक कर उनकी तलाशी ली

मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाते हुए बिना किसी जरूरी कार्य के वाहन लेकर घूम रहे वाहन चालको को रोक कर उनकी तलाशी ली तथा ऐसे लोगों को हडकाते हुए वापिस लौटाया।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते तथा एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन मे शहर कोतवाली पुलिस ने नगर के कृष्णापुरी, खालापार, किदवई नगर, 40 फुटा रोड, मिनाक्षी चौक आदि क्षेत्रो मे भ्रमण किया।

इस दौरान शहर कोतवाल अनिल कप्परवान व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं दूसरी और इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी की मौजूदगी मे शामली स्टेंड पुलिस चौकी, अस्पताल चौराहा,कच्ची सडक, मालवीय चौक, नावल्टी चौक आदि अनेक क्षेत्रो का भ्रमण कर किया।

इसी संदर्भ मे सीओ नई मन्डी धनंजय कुशवाहा के निर्देशन मे इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली दीपक चतुर्वेदी ने पुलिस फोर्स के साथ भोपा रोड,पटेल नगर, संजय मार्ग,राजवाहा रोड आदि अनेक स्थानो का भ्रमण किया तथा नागरिको से घरो मे रहने की अपील की।

विदित है कि हम सब विश्वभर मे फैले कोरोना वायरस संक्रमण के दौर से गुजर रहे हैं। इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं करनी पडी हैं। सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन के पूर्ण पालन से ही इस महामारी से बचाव सम्भव है।

शहर कोतवाली प्रागण मे सभासदो व क्ष के गणमान्य नागरिको के साथ आयोजित बैठक कको सम्बोधित करते हुए एसपी सिटी सतपाल अंतिल आईपीएस ने उक्त उदगार व्यक्त किए। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने जोर देते हुए कहा कि लॉक डाउन का कडाई से अनुपालन होना चाहिए। ताकि संक्रमण से बचा जा सके। इस दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के सभासद, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान,एसएसआई श्री यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =