वैश्विक

पाकिस्तान : पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प, सात गिरफ्तार

पाकिस्तान के कराची के लियाकतबाद इलाके में शुक्रवार की नमाज के दौरान पुलिस और अन्य लोगों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मस्जिद के मौलवी सहित सात लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना सरकार की ओर से तीन घंटे के लिए लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन के दौरान हुई।

पुलिस और अन्य लोगों के बीच झड़प के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने कुछ पुलिस वालों को अपने घरों में शरण दी और उन्हें उपद्रवियों से बचाया। यह घटना तब हुई जब लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले मस्जिद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची। पुलिस की गाड़ी पर लोगों ने पत्थर फेंके और उस व्यक्ति ने क्षेत्र के लोगों को इकट्ठा कर लिया इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए सिंध सरकार ने शुक्रवार को 12 बजे से तीन बजे तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। सिंध की तरह ही पाकिस्तान के अन्य प्रांतों में भी शुक्रवार की नमाज पर रोक लगा दी गई थी। सरकार कराची में साढ़े सात हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया था। 

पाकिस्तान में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे अब तक जहां 2637 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 40 लोगों की मौत कोरोना की चपेट में आने से हुई है। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15162 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 8 =