गम्भीर आरोप: बंद दुकानें से सामान मंगवाता है चौकी इंचार्ज………
यूपी के मीरजापुर(Mirzapur) कचहरी चौकी इंचार्ज का लोगों में इस कदर खौफ बना हुआ है कि परेशानी के वक्त भी मार झेलने को मजबूर हो रहे हैं। अपने औदे के दम पर इंचार्ज सिपाही को भेजकर लॉकडाउन के दौरान बंद दुकानें से सामान मंगवाता है।
कचहरी चौकी इंचार्ज संतोष सिंह का लॉकडाउन के दौरान दुकानदार को जबरन प्रताड़ित करने का वाकया सामने आया है। सुनाते हैं आपको दुकानदार की पूरी दास्तां। चौकी इंचार्ज की दबंगई इस हद तक बढ़ गई कि किराना दुकानदार की दुकान से शाम 7 बजे सामान मंगाया। दुकानदार ने लॉकडाउन प्रोटोकॉल के तहत शाम 5 बजे दुकान बंद कर दी थी।
सिपाही बंद दुकान देख दरवाजा कस-कसकर पीटने लगा। तो दुकानदार का छोटा बेटा बाहर आया, और सामान देने से मना कर दिया। सिपाही से छोटे बेटे ने बोला कि कल सामान का पर्चा लेकर आइयेगा, अभी दुकान बंद हो गई है। जिसके बाद सिपाही सामान लेने के लिए जबरदस्ती करने लगे और धमकी देने लगे कि दुकान बंद करवा देंगे।
तभी इन धमकियों के डराने के बाद के बेटा सामान देने के लिए राजी हो गया। उसी दौरान सिविल लाइन इंचार्ज चौकी संतोष कुमार सिंह एंव दीपक कुमार यादव एकाएक घर में घुस गए और बवाल काटने लगे। गाली-गलौज करने की लगे कि दुकान का सामान बेच रहे हो।
घर की महिलाओं से अभद्रता करने लगे। पीड़ित दुकानदार ने ये भी गम्भीर आरोप लगाया है कि सुविधा शुल्क न देने पर भी परेशान करते हैं। साथ ही कचहरी और सिविल लाइन क्षेत्र में अपने और अपने अधिकारियो के लिए चौकी इंचार्ज मिठाई की दुकान खुलवाए रहते हैं। पुलिस के सारे कारनामों का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
