उत्तर प्रदेश

Shamli News: बदमाशों ने मुजफ्फरनगर के बडे ठेकेदार की फॉर्च्यूनर लूटी, नहीं चला पाए तो दस कदम पर ही फरार

Shamli News:  शहर कोतवाली क्षेत्र में पांच बदमाशों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठे चालक को पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। उसे नीचे उतारकर गाड़ी ले जाने की कोशिश की। हालांकि गाड़ी चलाने में विफल होने और चालक के शोर मचाने पर बदमाश गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी से बदमाशों की पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना कैराना रोड पर एसएसपी कैंप कार्यालय के निकट होटल के बाहर की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव जमालपुर बांगर निवासी विजय कुमार सिंचाई विभाग के पंजीकृत ठेकेदार हैं। उनका कैराना क्षेत्र में यमुना नदी पर निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वो अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से काम देखकर लौट रहे थे। गाड़ी का चालक शिवकुमार उनके गांव का ही रहने वाला है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वी यमुना पुल के निकट होटल पर ठेकेदार चाय पीने चले गए। जबकि चालक गाड़ी में बैठा रहा। इसी दौरान चार-पांच बदमाश आए और चालक से गाड़ी का शीशा नीचे कराया। इसके बाद शामली व पानीपत का रास्ता पूछते हुए खिड़की खोलने के लिए कहा।

चालक ने आनाकानी की तो उसके सिर पर पिस्टल से वार कर दिया। लेकिन उसने हाथ से पिस्टल पकड़ ली। जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल के बल पर खिड़की खुलवाई और चालक को गाड़ी से नीचे उताकर खुद गाड़ी को कब्जे में ले लिया और उसे लेकर चल पड़े।

कार मुश्किल से दस कदम भी गाड़ी नहीं चल पाई। उधर, चालक ने गाड़ी लूटने पर शोर मचा दिया। जिससे बदमाश हड़बड़ा गए और गाड़ी को छोड़कर पैदल ही खेत के रास्ते फरार हो गए। सूचना पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 16 =