देशभक्तिपूर्ण रागिनीयों ने दर्शकों को किया रोमांचित
मुजफ्फरनगर। श्री शनिधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव (मेले) के तीसरे दिन चरथावल मोड स्थित श्री शनिधाम मंदिर प्रागंण में देशभक्ति पूर्ण राग व रागिनीयों के कार्यक्रम में समा बांध दिया। इससे पूर्व वेदी पूजन एवं महाआरती सम्पन्न हुई। जिसमें खतौली के विधायक विक्रम सैनी, कुशपुरी, विपुल भटनागर, मोहित मलिक व डा. संतवीर पुण्डीर मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजन पंडित संतोष मिश्रा व पं. केशवानंद ने सम्पन्न कराया।
श्री शनिधाम मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मेला प्रभारी शरद कपूर ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि देशभक्ति पूर्ण रागनियों में राजबाला चौधरी ने रागिनी प्रस्तुत की ‘आओ उनको याद करे जिन्होंने देख के ऊपर जान खपाई’ पेप्सी शर्मा ने ‘शहीदे आजम भगत िंसह को स्मरण करते हुए कहा कि लाहौर जिले में छोटा सा बंगा गांव सुना जहां स. किशनसिंह रहा करते थे। दिनेश कलोई ने सुनाया कि जहां पार्वती माता की दया वहीं पर है शिव शंकर का डमरू इसके अलावा सोमन चौधरी, सुषमा पुंडीर ने भी एक से बढकर एक रागिनियां प्रस्तुत की। मंच का संचालन नोएडा से आये प्रवेश शर्मा ने मा. नानक चंद के साथ किया। मेला समिति की ओर से ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, मुकेश चौहान, नरेंद्र पंवार, राजीव धीमान, देवेंद्र चौहान, डा. संजय अग्रवाल, अनिल तोमर, अनुज चौधरी, संदीप मित्तल, अमित, सतीश, आशीष, रवि, अनिल, सुंदर लाल शर्मा (सेवक) आदि की उपस्थिति व सहयोग रहा।
