Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

औछी हरकत करने वालो के विरूद्ध डटकर मुकाबला करेगी शिवसेनाः बिट्टू सिखेडा

मुजफ्फरनगर। शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेडा ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों द्वारा अपने ऊपर लगाये गये सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि शिवसेना सभी हिंदू संगठनों का सम्मान करती है

लेकिन जो लोग औछी हरकत करते है उनके विरूद्ध शिवसेना डटकर मुकाबला करेगी।

रोडवेज के सामने स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेडा ने कहा कि हमने किसी भी संगठन के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी नहीं की है

जो सच्चाई है वहीं बयान की है। भारत निर्वाचन आयोग ने लिखकर दिया है कि अखिल भारत हिंदू महासभा की कोई भी कार्यकारिणी उनके यहां रजिस्टर्ड नहीं है।

ऐसे लोग जो अपना मानसिक संतुलन खो बेठते है वह एक दूसरे पर औछी टिप्पणी करते है।

भगवती जागरण के नाम पर लोगों से वसूली करना तथा उस पैसे को न तो भगवती जागरण में लगाया गया और न ही लाकडाउन के दौरान सीएम, पीएम फंड में दिया गया।

ऐसे लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए ऐसी हरकते करते है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी भी ओरंगजेब सभा (अखिल भारतीय हिंदू महासभा) के बहुत से काले चिट्ठे है जो समय आने पर सार्वजनिक कर देंगे।

इस दौरान उपराज्यप्रमुख प्रमोद अग्रवाल, जिला उपप्रमुख जलसिंह वर्मा, जिला महासचिव विनय बिंदल, नगर प्रमुख बंटी शर्मा, नवीन कश्यप, सूरज सेठी, विशाल ढहारिया, साकेत, सोनू वर्मा, अनिल कलसानिया, राधेश्याम कश्यप आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 18 =