Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बाजार खुलते ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, मीरापुर बाजार से पुलिस गायब

मुजफ्फर नगर। लॉक डाउन 4 में बाजार खुलने के समय मे संशोधन होते ही मीरापुर के बाजार से पुलिस गायब हो गयी। पूरे दिन बाजार में भारी भीड़ लगी रही।बाजार में पूरे दिन दुपहिया-चार पहिया वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां जमकर उड़ी।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद में सभी दुकानों के खोलने का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक करते हुए व्यापारियों व आम लोगों को बड़ी छूट दी थी।

बाजार खुलने के समय मे संशोधन होने के बाद दी गयी छूट से गुरुवार को मीरापुर में लोगों के साथ साथ पुलिस की बड़ी लापहरवाही दिखाई पड़ी। गुरुवार को मीरापुर के बाजार में जबरदस्त भीड़ रही। पुलिस सुबह से ही बाजार से गायब रही।

प्रतिदिन बाजार में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी व कई बार गश्त करने वाली पुलिस गुरुवार को बाजार में एक बार भी नही दिखाई दी। बाजार में पूरे दिन दुपहिया व चौपहिया वाहनों व ई-रिक्शा की भारी आवाजाही रही।

पुलिस के मौजूद नही होने से बाजार में आने वाली भीड़ ने अपने वाहनों को सडको पर आड़े-तिरछे खड़े किए हुए थे। जिसके चलते मीरापुर के सभी बाजारों में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।

भारी भीड़ बाजार में होने के कारण पूरे दिन सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां मीरापुर के बाजार में उड़ती साफ दिखाई दी। लापहरवाह भीड़ कोरोना से बेफिक्र होकर बाजार में खरीदारी करती रही।

छूट मिलने के बाद लोग ज्यादा लापहरवाह नजर आए। वही पुलिस भी बाजार खुलने के समय मे छूट दिए जाने के बाद अपनी जिम्मेदारी से पीछा छुड़ाती नजर आई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =