Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाजसेवी डॉ विनीता जैन ने सेनेटाइजर टनल सुपुर्दगी में दिया

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के मेन गेट पर समाजसेवी डॉ विनीता जैन निवासी प्रेमपुरी ने जिला अस्पताल में सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा व सीएमएस डॉक्टर पंकज अग्रवाल को अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों और डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सीएमएस डॉक्टर पंकज अग्रवाल को सेनेटाइजर टनल सुपुर्दगी में दिया

आपको बता दें जनपद मुजफ्फरनगर की र्ह्दयस्थली शिव चौक पर परोपकारी सेवा समिति द्वारा जिला प्रशासन को सैनिटाइजर टनल जनपद की र्ह्दयस्थली शिव चौक पर आने जाने वाले राहगीरों पुलिसकर्मियों मीडिया कर्मियों को संक्रमण से बचाव हेतु सुपुर्दगी में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार और नगरपालिका ईओ विनयमणि त्रिपाठी को दिया था

इसी के बाद जनपद की पुलिस लाइन में एसएससी अभिषेक यादव के आदेशानुसार आरआई ने सैनिटाइजर टनल को पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन के गेट पर लगवाया है

हम आपको बता दें मुजफ्फरनगर में लगी सेनेटाइजर टनल के लगने का संज्ञान जनपद शामली के जिलाधिकारी जसप्रीत कौर ने भी तुरन्त लिया और मुजफ्फरनगर के समाजसेवी अजय अग्रवाल को इस सैनिटाइजर टनल का निर्माण कराकर शामली को देने की आग्रह किया है जिसको अजय अग्रवाल ने सहर्ष स्वीकार करते हुए सेनेटाइजर टनल का निर्माण शुरू कर दिया गया है और जल्द ही शामली जिलाधिकारी जसप्रीत कोर को यह सेनेटाइजर टनल सुपुर्द कर दिया जाएगा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =