entertainment

जन्मदिन पर सोनू निगम ने शेयर की वीडियो

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम आज 46 साल के हो गए और इस दिन सोनू ने जिंदगी में पहली बार वर्क आउट करने का फैसला किया. न्यूयॉर्क में अपने वर्कआउट की एक वीडियो को साझा करते हुए सोनू ने कहा, “मेरी 46 साल की जिंदगी में यह मेरा पहला वर्क आउट है. हालांकि न्यूयॉर्क में यह मेरा बर्थडे नहीं है..घंटों बाकी है, लेकिन चूंकि भारतीय समयानुसार आप मेरे जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं..इस प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सबको मैं धन्यवाद कहना चाहूंगा. एक आनंदमय जीवन प्रदान करने के लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा.”

सोनू ने लोगों को कई सारे सदाबहार गीतों का उपहार दिया है और उनके इस 46वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म जगत की हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी है. ग्रैमी और अकादमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान ने इस मौके पर फिल्म ‘दिल से’ में सोनू के गाए हुए गीत ‘सतरंगी रे’ के लिंक को साझा कर पुरानी यादों को ताजा किया है. रहमान ने ट्वीट किया है, “हैप्पी बर्थडे सोनू निगम.”

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =