Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सपा समर्थित प्रत्याशी ने अपने ही पार्टी के नेताओं पर लगायें गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत चुनावों में वार्ड नं. 37 सुरक्षित महिला सीट से सपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती काजल ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा फीलगुड न होने पर उन्हे टिकट काटने की धमकी दी जा रही है

जिसकी शिकायत उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी कर दी है। बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमती काजल ने कहा कि जिला पंचायत के चुनावों में समाजवादी पार्टी ने उनके अलावा वाल्मीकि समाज से किसी को भी समर्थन नहीं दिया है और अब उनका भी समर्थन काटने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिला कार्यकारिणी एक जाति विशेष के हाथों में खेल रही है और एक पूर्व विधायक के कहने पर ही प्रत्याशियों को समर्थन देने की प्रक्रिया चलाई जा रही है जिसका उन्होंने खुलकर विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे तीन लाख रूपये की मांग की गयी थी

जिसमें से उनके पचास हजार रूपये खर्च भी हो चुके है लेकिन ढाई लाख रूपये का प्रबंधन होने के कारण अब उनका समर्थन वापस लेने की धमकी दी जा रही है।

इस बाबत जब उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से बातचीत भी की तो उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया। पत्रकार वार्ता में वाल्मीकि क्रांति दल की ओर से दीपक गम्भीर ने कहा कि यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया तो काजल वाल्मीकि निर्दलीय तौर पर चुनाव लडैगी और वाल्मीकि समाज के साथ-साथ वाल्मीकि क्रांति दल भी उन्हे पूरा सहयोग करेगा।

इस बाबत नेता संजय चौहान से भी मुलाकात की गयी है जिन्होंने मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है। पत्रकार वार्ता में राहुल, मनोज सोदाई एडवोकेट, नरेश आदि उपस्थित रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =