Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चुनाव ड्यूटी में टीचरों की मौत पर सरकार के झूठ को बेनकाब करेगी सपा: प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगर- भाजपा की योगी सरकार के पंचायत चुनाव में टीचरों की बड़ी संख्या में मौत को नकारने पर सपा ने ऐसे मृतको की सँख्या व मृतको के परिजनों से वार्ता शुरू कर दी है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने बताया कि पंचायत चुनाव में ही ग्रेन चैम्बर इंटर कालेज मुजफ्फरनगर में हैड क्लर्क बुढ़ाना निवासी अम्रत वाल्मीकि की ग्राम रथेड़ी में चुनाव ड्यूटी पर मौत हो गयी थी जिसको योगी सरकार ने अपने आंकड़ेबाजी में छुपाने का काम किया है।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मृतक अम्रत वाल्मीकि के परिवार से स्वयं टेलीफोन पर वार्ता कर समस्त जानकारी लेकर इस दुख की घड़ी में उनके साथ हर प्रकार से मदद का आश्वासन दिया है।

प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने मीरापुर क्षेत्र के भी चुनाव ड्यूटी में जान गवाने वाले एक टीचर के परिवार से टेलीफोन पर सम्पर्क का प्रयास किया लेकिन वार्ता नही हो सकी। प्रमोद त्यागी ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का मानना है कि योगी सरकार सरकारी कर्मचारियों व टीचरों के चुनाव ड्यूटी में जान गंवाने वालो के प्रति भी सहानभूति व उनकी मदद का इरादा नही रखती है इसलिए ही वह ऐसी मौतों की संख्या को छुपा रही है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा ऐसी सभी मौतों का आंकड़ा एकत्रित कर मृतक परिजनों से संवाद कर उनकी मदद के लिए उनके साथ खड़ी होगी।सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं इसकी कमान सँभालकर मृतक परिजनों से संवाद कर रहे हैं।

प्रमोद त्यागी ने भाजपा सरकार द्वारा कोरोना से जान गंवाने वाले स्कूलों के टीचर व कर्मचारियों की सहायता के बजाए आंकड़ो को छुपाने की निंदा करते हुए कहा कि सपा झूठे आंकड़ो को दर्शाने वाली भाजपा सरकार को बेनकाब कर मृतको के परिजनों की आवाज उठाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 16 =