Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

19 को समस्याओं को लेकर सपा घेरेंगी जिला मुख्यालयः प्रमोद त्यागी

1 15 |मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक एवं किसानों सहित समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सपा 19 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुजफ्फरनगर लद्दावाला निवासी अलीम सिद्दीकी को महानगर अध्यक्ष मनेनीत किया।

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारो से वार्ता करते हुए प्रमोद त्यागी ने कहा कि आज देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है लेकिन सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नये नये बिल ला रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी अभिव्यक्ति का अधिकार है लेकिन दिल्ली में जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर उन पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसान की हालत बद से बदतर हो गयी है व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गये है। महिलाएं घरों में सुरक्षित नही है। बैंक लूटे जा रहे है लेकिन सरकार का दावा है कि अपराधों में कमी आयी है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश व्यापीआंदोलन के तहत सपा 19 दिसम्बर को भारी कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप व पूर्व दर्जाप्राप्त राज्यमत्रीं राजकुमार यादव ने कहा कि ऐसी सरकार जो नागरिकों के हितों की रक्षा नही कर सकते उन्हे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। सपा नेता राकेश शर्मा व अब्दुल्ला राणा ने कहा कि नैतिकता के आधार पर प्रदेश की योगी सरकार को त्यागपत्र दे देना चाहिए। इस दौरान मौ. वसी असारी एडवोकेट, जिया चौधरी, सोमपाल भाटी, डा. नरेश विश्वकर्मा, मुफ्ति जुल्फिकार, बोबी त्यागी, राहुल वर्मा सहित काफी संख्या में सपाई मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk