Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनसेवा के जुडे कार्यो से आत्मिक सुख मिलता है -कपिलदेव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। नर सेवा ही नारायण सेवा है। जनसेवा के जुडे कार्यो से आत्मिक सुख मिलता है तथा समाज मे अन्य लोगों मे भी इस प्रकार के आयोजनो से जनसेवा की भावना जागृत होती है। अतः समय समय पर परमार्थ से प्रेरित जनसेवा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे राज्यमंत्री कौशल विकास एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए।

कार्यक्रम मे विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि परमार्थ से बडा कोई धर्म नही है। अतः प्रत्येक व्यक्ति मे जनसेवा की भावना होनी चाहिए। विदित हो कि जनपद के सैंकडो हॉकरो को सर्दी के मौसम के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार मे कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।

जिसमें न्यूज पेपर बांटने वाले हॉकर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्र्रवाल के हाथो से कम्बल पाकर खुश नजर आए। इस अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे., एडीएम प्रशासन अमित सिह, सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, अरविन्द भारद्वाज, रविन्द्र चौधरी, भाजपा नेता शिवराज त्यागी, मनु मलिक एड., विशाल गर्ग, सुनील शर्मा आदि मौेजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 8 =