Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सांसद खेल स्पर्धा का समापन 23 को करेंगे खेल मंत्री Anurag Thakur:  पीसी में मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान एवं कपिल देव अग्रवाल की घोषणा

Muzaffarnagar लोकसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान एवं उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने घोषणा की कि गत दिनों से मुजफ्फरनगर में चल रही सांसद खेल स्पर्धा का समापन भारत सरकार के खेल मंत्री श्री Anurag Thakur द्वारा श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रांगण में किया जाएगा

जिसकी व्यवस्थाएं श्री राम ग्रुप आफ कॉलेज के चेयरमैन  डॉ0 एस.सी. कुलश्रेष्ठ द्वारा की जाएगी एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर की पूरी सहभागिता रहेगी केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव कुमार बालियान एवं प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कपिल देव अग्रवाल ने यह घोषणा श्री राम ग्रुप आफ कॉलेज के सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कहीं

यहां पर डॉक्टर संजीव कुमार बालियान ने कहा कि उनका प्रयास रहा है कि सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से दूर-दराज के गांव तक भी खेल पहुंचे एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हो जिससे जनपद का नाम पूरे देश में और पूरे विश्व में हो सके उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा से पूर्व जनपद मुजफ्फरनगर में खेलों के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है

मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान ने घोषणा की कि जो भी खिलाड़ी सांसद खेल स्पर्धा में सहभागिता कर विजय प्राप्त करेंगे उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करके उनका विशेष कैंप भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर में कराया जाएगा

यह एक माह का होगा मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को और अर्जुन अवॉर्डी एवं स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को केंद्रीय खेल मंत्री श्री Anurag Thakur द्वारा प्रशस्ति पत्र स्मृति पत्र आदि देकर सम्मानित भी किया जाएगा ताकि खेलों को और अधिक बढ़ावा मिल सके

इस अवसर पर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक खेलो एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सके प्रेस वार्ता के दौरान श्री राम ग्रुप आफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ, निदेशक मैडम प्रेरणा मित्तल एवं रवि गौतम और प्रवीण कुमार शर्मा सहित श्री राम ग्रुप आफ कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक गण मौजूद थे।संसद खेल स्पर्धा का समापन श्री राम ग्रुप आफ कॉलेज में डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित किया जाएगा।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + seven =