सपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर एव प्रदेश में लगातार बहन बेटियों के साथ हो रहे बलात्कार जैसी विभिन्न घटनाओं, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज समाजवादी पार्टी के नेताओ ने मुज़फ्फरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के उपरांत सपाइयों ने एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौपा, यहाँ सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा की लगातार प्रदेश में आपराधिक क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है
जनपद बलिया में भाजपा नेता के द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में हत्या कर दी जाती है ओर बहन बेटियों की बलात्कार के बाद हत्या की जा रही है।
लेकिन प्रदेश की योगी सरकार चुप्पी सादे हुए है, उन्होंने कहा की वह मांग करते है कि जल्द ही प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व विधायक अनिल कुमार, शमशेर मलिक, जिला प्रेस प्रवक्ता साजिद हसन, शौकत अंसारी, बोबी त्यागी आदि मौजूद रहै।

