Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गुड मन्डी मे व्यापारी के मुनीम से हुई लूट के खुलासे की मांग को लेकर दिया धरना

मुजफ्फरनगर। एशिया की प्रसिद्ध गुड मन्डी मे व्यापारी के मुनीम से हुई 4 लाख रूपये की लूट के मामले मे हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पर एकत्रित पदाधिकारियो ने धरना प्रदर्शन कर जल्द से जल्द लूट की घटना के खुलासे की मांग की है।

ज्ञात हो कि करीब एक सप्ताह पूर्व कूकडा नवीन मन्डी स्थल के गुड व्यापारी संजय मिश्रा के मुनीम अश्वनी शर्मा से बाईक सवार बदमाशो ने कूकडा मन्डी शिव मन्दिर के समीप 4 लाख रूपये से भरा थैला छीन लिया था।

विदित हो कि कूकडा नवीन मन्डी मे व्यापारी संजय मिश्रा की नागर मल राधेश्याम के नाम से फर्म है। घटनाक्रम के अनुसार गुड व्यापारी संजय मिश्रा का मुनीम जानसठ रोड पर किसी बैंक से नकदी लेकर स्कूटी द्वारा कूकडा मन्डी दुकान के लिए रवाना हुआ तो जैसे ही उक्त युवक कूकडा नवीन मन्डी मे शिव मन्दिर के समीप बाईक सवार उक्त अज्ञात बदमाशो ने चार लाख रूपये की लूट कर डाली।

इस घटना से कूकडा मन्डी के व्यापारियो मे नाराजगी बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा,इंस्पैक्टर अनिल कप्परवान आदि तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचे तथा पीडित व्यापारी से पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ पुलिस छानबीन मे जुट गई।

वहीं दूसरी और लूट की घटना के खुलासे की मांग को लेकर आज दोपहर कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे व्यापारियो ने हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व मे सांकेतिक धरना देकर जल्द से जल्द लूट के खुलासे की मांग की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 4 =